तिरुवनंतपुरमः खुद दुल्हन की मां बन 8 मर्द से शादी, महिला ने लाखों रुपये की ठगी कर रफू-चक्कर, पुलिस ने किया अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2025 05:45 IST2025-06-08T05:44:28+5:302025-06-08T05:45:07+5:30

Thiruvananthapuram: थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दूल्हे को महिला की पिछली शादियों के बारे में तब पता चला, जब वह शादी के लिए तैयार हो रही थी और उसने उसके बैग की जांच की।

Thiruvananthapuram Woman marries 8 men becoming mother bride herself dupes lakhs rupees runs away police arrests her Kerala | तिरुवनंतपुरमः खुद दुल्हन की मां बन 8 मर्द से शादी, महिला ने लाखों रुपये की ठगी कर रफू-चक्कर, पुलिस ने किया अरेस्ट

सांकेतिक फोटो

Highlightsआर्यनाड पुलिस थाना में इस संबध में मामला दर्ज किया गया है।दूल्हे ने पुलिस को सूचित किया और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।महिला ने खुद को दुल्हन की मां बताकर फोन पर संपर्क किया और शादी के बारे में बात की।

Thiruvananthapuram:केरल के तिरुवनंतपुरम से एक महिला को कई पुरुषों से शादी कर उन्हें धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह आर्यनाड के एक पंचायत सदस्य से शादी करने वाली थी। उसने बताया कि महिला को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और उसी दिन उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, क्योंकि शादी से कुछ घंटे पहले दूल्हे को उसकी मंशा का पता चल गया था। आर्यनाड पुलिस थाना में इस संबध में मामला दर्ज किया गया है।

थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दूल्हे को महिला की पिछली शादियों के बारे में तब पता चला, जब वह शादी के लिए तैयार हो रही थी और उसने उसके बैग की जांच की। अधिकारी ने बताया कि दूल्हे ने पुलिस को सूचित किया और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

शिकायतकर्ता दूल्हे के अनुसार, मई में महिला ने खुद को दुल्हन की मां बताकर उससे फोन पर संपर्क किया और शादी के बारे में बात की। पंचायत सदस्य द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, इसके बाद उसने लड़की बन उसे फोन किया और संदेश भेजा तथा दावा किया कि वह अविवाहित है और उसे गोद लिया गया है तथा उसकी मां उसकी शादी कराने में रुचि नहीं रखती है।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी महिला ने उसे शादी के लिए राजी किया और छह जून को शादी की तारीख तय की गई। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि उसे शादी की तैयारियों पर किये गए खर्च से 7.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने बताया कि यह जांच की जा रही है कि महिला ने पूर्व में कितने लोगों से ठगी की है। शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी महिला सात से आठ बार पहले ही शादी कर चुकी है।

Web Title: Thiruvananthapuram Woman marries 8 men becoming mother bride herself dupes lakhs rupees runs away police arrests her Kerala

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे