लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः गौरक्षा के नाम पर हुई अकबर की हत्या के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 23, 2018 05:21 IST

मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। बताया गया कि अकबर उनके साथ अन्य शख्स दो गायों को अलवर से अपने घर हरियाणा के कोलेगांव लेकर जा रहा था, लेकिन रास्ते में भीड़ ने उन्हें घेर लिया और गौकशी के शक में उन्हें पीटना शुरू कर दिया। 

Open in App

जयपुर, 23 जुलाईः राजस्थान के अलवर जिले में 28 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या किए जाने के मामले में रविवार को एक और शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया और जांच की जिम्मेदारी अतिरिक्त एसपी रैंक के एक अधिकारी को सौंपी गयी है। रामगढ़ पुलिस थाना के प्रभारी सुभाष शर्मा ने बताया, ‘‘नरेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। वह लालावंडी गांव का रहने वाला है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।’’ 

मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। शनिवार को पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। गो तस्करी के आरोप में 28 वर्षीय अकबर खान की लोगों के एक समूह ने कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। 

आपको बता दें, मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। बताया गया कि अकबर उनके साथ अन्य शख्स दो गायों को अलवर से अपने घर हरियाणा के कोलेगांव लेकर जा रहा था, लेकिन रास्ते में भीड़ ने उन्हें घेर लिया और गौकशी के शक में उन्हें पीटना शुरू कर दिया। 

इस बीच एक शख्स भागने में कामयाब रहा लेकिन अकबर खान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।  हांलाकि ये पहला मामला नहीं है जब गौरक्षा के नाम पर भीड़ ने किसी शख्स की पीट-पीटकर हत्या की हो। इससे पहले साल 2017 में पहलू खान नाम के एक शख्स की भीड़ ने गौरक्षा के नाम पर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

टॅग्स :मॉब लिंचिंगराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह