लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में चोरों ने बुलडोजर से एटीएम मशीन को चाहा उखाड़ना, फिर....जानें सब कुछ

By आजाद खान | Updated: April 25, 2022 14:47 IST

पुलिस के मुताबिक, सुनसान जगह और किसी गार्ड के नहीं होने के कारण चोरों ने बुलडोजर से एटीएम को चुराने का प्लान बनाया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के सांगली में बुलडोजर से एटीएम चुराने का मामला सामने आया है।चोरों को इलाके के एक्सिस बैंके के एटीएम पर नजर थी जिसमें 27 लाख रूपए थे। वे चोरी के बुलडोजर से एटीएम को चुराने को आए थे।

मुंबई: महाराष्ट्र के सांगली में रात के अंधेरे में जेसीबी द्वारा एटीएम मशीन को उखाड़ ले जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार रात की है जब चोरो ने एटीएम के पास किसी को नहीं पाया और इस चोरी को अंजाम देने की कोशिश की थी। जानकारी के मुताबिक, चोरी के दौरान आसपास के लोग वहां पहुंच गए थे जिसके कारण चोरी एटीएम की चोरी करने में नाकामयाब रहे थे। वहीं इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना मिराज तालुका के अराग गांव का है। 

क्या है पूरा मामला

वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर एटीएम में आते हैं और चोरी करने का प्रयास करते हैं। वीडियो में यह देखा गया है कि पहले एक शख्स एटीएम में घुस कर उसके दरवाजे को खोलता है और फिर वह बाहर चला जाता है। उसके बाहर जाने के कुछ ही सिकेंड के बाद एक बुलडोजर जिसे हम जेसीबी के नाम से भी जानते हैं अंदर आता है और एटीएम के मशीन को उखाड़ने लगता है। कई बार एटीएम मशीन पर वार करने के बाद आखिरकार मशीन टूटकर नीचे गिर जाता है और फिर यह देखा गया कि बुलडोजर नीचे गिरे हुए मशीन को उठा रहा है। कई प्रयासों के बाद एटीएम बुलडोजर मशीन को उठा लेता है और यह वीडियो यही रूक जाता है। 

पैसे छोड़ वहां से भागे चोर

टीवी नाइन मराठी के अनुसार, यह घटना मिराज तालुका के अराग गांव का है जहां पर इस एक्सिस बैंक के एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक एटीएम में करीब 27 लाख कैश थे जिसे चोर चोरी नहीं कर पाए और उन्हें जेसीबी लेकर भागना पड़ा था। बताया जा रहा कि जहां पर एटीएम था वह जगह काफी सुनसान रहता है और वहां पर कोई गार्ड भी नहीं था, इसी का फायदा उठाकर चोरों ने इस चोरी को अंजाम देने की कोशिश की थी। 

चोरी के जेसीबी से एटीएम लूटने आए थे चोर

बताया जा रहा है कि जिस बुलडोजर को लेकर चोर एटीएम को उखाड़ ले जाने आए थे, वह एक चोरी का बुलडोजर था। चोरों ने इस इलाके के एक पेट्रोल पम्प से इस बुलडोजर को चुराया था और फिर एटीएम को उखाड़ने आए थे। जब वे अपने अपराध में नाकामयाब रहे तो उन्होंने बुलडोजर को लक्ष्मीवाड़ी रोड़ पर छोड़कर भाग गए थे जिसका पता दूसरे दिन सुबह को हुआ था।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा