लाइव न्यूज़ :

पैसे न मिलने पर एटीएम उखाड़ ले गए चोर, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, मामले की जांच में जुटी पुलिस

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 25, 2021 15:50 IST

राजस्थान में चोरी की घटना ने लोगों को परेशान कर दिया है । यहां पैसे न मिलने पर चोर पूरा एटीएम ही उखाड़ ले गए । पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में चोरों का बढ़ा आतंक, पैसे न मिलने पर एटीएम उखाड़कर ले गए चोरग्रामीणों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है

जयपुर : राजस्थान में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है । राज्य में चोरों के इरादे इतने बुलंद हो गए हैं कि अब लोगों के घर में डाका डालने के बाद चोर एटीएम को अपना निशाना बना रहे हैं। चोरी का यह ताजा मामला जोधपुर जिले के भावी गांव का है , जहां देर रात लुटेरे पैसे न मिलने पर पूरा एटीएम उखाड़ ले गए । एटीएम यूको बैंक का है जिससे लुटेरों ने देर रात उखाड़ लिया । सुबह जब ग्रामीणों ने देखा एटीएम मशीन गायब है ।  उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी।

दरअसल शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण एटीएम पहुंचे तो मशीन को गायब देखकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गए और गांव के ही रहने वाले एक बैंक कर्मचारी को बुलाया गया जिसने बैंक मैनेजर और पुलिस को इस घटना की सूचना दी । कर्मचारी का कहना है कि एटीएम में 10 से 12 लाख की रकम थी जिसे चोर लेकर फरार हो गए।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद बिलाड़ा पुलिस की टीम जांच में जुट गई और सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों तक पहुंचने की कोशिश में लग गई है । एटीएम में सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है । साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इस वारदात को अंजाम देने में कितने लोग शामिल थे । फिलहाल पुलिस ने इलाके की पूरी तरह से नाकाबंदी कर दी और आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। 

टॅग्स :राजस्थानजोधपुरक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा