लाइव न्यूज़ :

इंदौरः शोरूम से उड़ाए चोरों ने दो करोड़ के एप्पल फोन, पुलिया के नीचे मिला बोरे में भरा शव 

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 2, 2018 17:44 IST

पुलिस ने बताया कि चोर शोरूम का शटर एक स्थान से उचका कर अन्दर घुसे और मोबाइल ले उड़े। चोरों की यह हरकत सीसीटीवी कैमरें में कैद हुई है।

Open in App

इन्दौरः 02 अगस्त: इन्दौर में एप्पल मोबाइल के शोरूम से चोर करीब दो करोड़ के मोबाइल चुरा ले गए। पुलिस को शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरें के फूटेज मिले हैं, जिसमें चोरी करते चोर कैद हो गए है। घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। तुकोगंज थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि एमजी रोड पर ट्रेजर आईलैंड मॉल के पीछे इंस्पायर नाम से एप्पल मोबाइल का शोरूम है, जिसका संचालन जतीन अरोरा करते हैं। सुबह वहां से सूचना मिली की उनके यहां चोरी हो गई।

पुलिस ने बताया कि चोर शोरूम का शटर एक स्थान से उचका कर अन्दर घुसे और मोबाइल ले उड़े। चोरों की यह हरकत सीसीटीवी कैमरें में कैद हुई है। उसके फुटेज से फोटो निकालकर चोरों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। बताया जा रह है कि चोर करीब दो करोड़ रुपये के मोबाइल चुराकर ले गए हैं।

एक अन्य खबर की ओर रुख करें तो इन्दौर के बाणगंगा क्षेत्र में गुरुवार सुबह पुलिस ने एक नवयुवक की हाथ-पैर और सिर कटी लाश बरामद की। हत्यारे हत्या करने के बाद पहचान छुपने के लिए अंग काट कर सिर्फ धड़ एक बोरी में बन्द कर फेंक दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त के साथ साथ शरीर के बाकी अंगों की भी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह सूचना मिली थी कि भागीरथपुरा के पास पुलिया के नीचे एक बोरे में लाश पड़ी हुई है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बोरे के अन्दर से एक दरी में धड़ बंधा मिला। लाश का सिर और कन्धे के पास से दोनों हाथ तथा घुटने के नीचे से पैर गायब थे। 

फोरेंसिक विभाग के प्रभारी बी एस मंडलोई ने बताया कि गर्दन के हिस्से में रस्सी से कसे जाने वाला निशान मिला है। जिससे प्रतीत होता है कि पहले गला घोंटकर उसकी हत्या की गई फिर किसी शार्प हथियार से उसके शरीर के अंग काटे गए हैं। लाश में सिर्फ कपड़ों के नाम पर घुटनों तक एक जींस की पेंट ही मौजूद थी।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े