लाइव न्यूज़ :

बिहार में चोरों की भी होती है नियुक्ति, मिलता है हर महीने वेतन, पुलिस ने किया खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 11, 2023 16:51 IST

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान आदित्य नाम के एक अपराधी की पहचान हुई। पुलिस ने तुरंत आदित्य को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देलुटेरों को 21 हजार रुपए हर महीने वेतन मिलता थायह लुटेरे ट्रेन में चेन छिनतई, पॉकेटमारी इत्यादी घटनाओं को अंजाम देते हैंयह चौंकाने वाला खुलासा रेल पुलिस ने की है

पटना: बिहार में चोरी करने वालों को भी नौकरी मिलती है। सुनकर भले ही लोग आश्चर्यचकित रह जाएंगे, लेकिन है सौ फीसदी सच। लुटेरों को 21 हजार रुपए हर महीने वेतन मिलता था। यह लुटेरे ट्रेन में चेन छिनतई, पॉकेटमारी इत्यादी घटनाओं को अंजाम देते हैं। ये लोग चेन छिनतई कर उसे टूथ पेस्ट के ट्यूब में छिपा देते थे। यह चौंकाने वाला खुलासा रेल पुलिस ने की है। पटना रेल एसपी अमृतेन्दु शेखर ठाकुर ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रविवार को धनबाद वाराणसी इंटर सिटी ट्रेन से एक महिला की गले से चेन की छिनतई हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान आदित्य नाम के एक अपराधी की पहचान हुई। पुलिस ने तुरंत आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ हुई। उसकी निशानदेही पर गया के अतिथि होटल में छापेमारी की गई। वहां से कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए सारे लोग बंगाल के हैं। 

बताया जा रहा है कि, इस गैंग में सभी अपराधियों को छिनतई की घटना को अंजाम देने के लिए हर महीने 21 हजार सैलरी दी जाती थी। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का सरगना तारक चंद्र मांझी है। ये अपने गुर्गों के साथ चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया करता था। जिसके पास से पांच सोने की चेन, 6 मोबाइल, एक कटर के साथ एक पेस्ट का ट्यूब बरामद किया गया। 

पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि वो लोग चेन छीनने के बाद उसे पेस्ट की ट्यूब में छिपा देते थे। पुलिस जिस तारक चंद्र मांझी को गिरोह का सरगना बता रही है। उसका कहना है कि गैंग कोई और चलाता है। छिनतई के लिए उसे और आदित्य दत्ता समेत अन्य सदस्यों को 700 रुपए रोजाना पर हायर किया गया था। घटना को अंजाम देने के बाद गैंग के सदस्य सारा सामान सरगना को सौंप देते थे।

टॅग्स :बिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा