लाइव न्यूज़ :

बलात्कार के बाद पत्थर से सिर कुचल कर हुई थी महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 31, 2019 04:45 IST

संजय का फोन आया, उस समय गोदावरी घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी. लेकिन फोन आते ही उसने खाना बनाना छोड़ दिया और पड़ोस में रहने वाली देवरानी से कहा कि वह ‘भाभी’ से मिलने जा रही है. और इसके बाद...

Open in App
ठळक मुद्देदेवलाई परिसर में मिले क्षतिग्रस्त शव की हुई शिनाख्तचिकलथाना पुलिस ने छह घंटे के अंदर आरोपी को दबोचा

महाराष्ट्र के औरंगाबाद के देवलाई परिसर में मंगलवार की शाम खदान के पास मिले महिला के शव की पहचान होते ही चिकलथाना पुलिस ने छह घंटे के अंदर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया. प्रेमी ने ही बलात्कार के बाद विधवा प्रेमिका की हत्या कर दी थी.

चिकलथाना के सहायक पुलिस निरीक्षक सत्यजीत ताईतवाले ने बताया कि मृतक महिला की पहचान गोदावरी गणेश खलसे (33 वर्ष, निवासी न्यू हनुमान नगर, गली नं. 4, पुंडलिक नगर पानी टंकी के पीछे) के रूप में की गई है. उसके देवर रमेश खलसे (निवासी न्यू हनुमान नगर) की शिकायत पर आरोपी संजय जयसिंह निंभोरे (23 वर्ष, निवासी मिसारवाड़ी, गली नं. 4) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है.

पति का पांच साल पहले निधन

पुलिस ने बताया कि मृतक गोदावरी के पति का पांच साल पहले निधन हो गया है, तभी से वह अपने एक बेटे और एक बेटी के साथ देवर के घर से पास ही रहती थी. पति की मौत के बाद घर की जिम्मेदारी गोदावरी के कंधे पर थी, इसलिए पिछले चार वर्षों से वह सिडको बस स्टैंड के पीछे वाले साईराज बुक बाइंडिंग शॉप में काम करने के लिए जाती थी. वहीं पर कटर मशीन पर काम करने वाले आरोपी संजय निंभोरे से गोदावरी की जान-पहचान हो गई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई. लगभग छह महीने से उनकी दोस्ती परवान पर चढ़ चुकी थी, जिसके कारण दोनों अक्सर एकांत में घूमने के लिए भी जाते थे.

अवकाश पर घूमने का बनाया कार्यक्रम

शुक्रवार को प्रेस में छुट्टी थी और दूसरे दिन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस होने से सरकारी अवकाश था, इसलिए दोनों ने घूमने का कार्यक्रम बनाया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार की शाम छह बजे आरोपी संजय ने लैंडलाइन से मिसारवाड़ी से गोदावरी के मोबाइल पर फोन किया और कहा कि वह पुंडलिकनगर पानी की टंकी के पास उसका इंतजार करेगा.

देवरानी से कहा - भाभी से मिलने जा रही हूं

संजय का फोन आया, उस समय गोदावरी घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी. लेकिन फोन आते ही उसने खाना बनाना छोड़ दिया और पड़ोस में रहने वाली देवरानी से कहा कि वह ‘भाभी’ से मिलने जा रही है. घर से निकलकर वह पानी की टंकी के पास पहुंची. वहां संजय मोटरसाइकिल लेकर उसका बेसब्री से इंतजार कर रहा था. दोनों मोटरसाइकिल पर बैठकर देवलाई गांव के पास सार्इं टेकड़ी की दिशा में चले गए. वहां अंधेरा होने तक उन्होंने गपशप की. फिर खदान के पास दोनों ने शारीरिक संबंध भी बनाए.

...और हत्या कर दी

शारीरिक संबंध बनाने के बाद दोनों में वहीं पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो बढ़ता ही चला गया. इसी दौरान गोदावरी ने कहा कि वह जीवन से तंग आ गई है, इसलिए मुझे मार डाल, नहीं तो आत्महत्या कर लूंगी. कुछ देर तक विवाद चलने के बाद गुस्से में संजय ने उससे कहा- ‘तुझे मरना है तो औंधे मुंह सो जा’. यह सुनकर गोदावरी खदान के पास औंधे मुंह सो गई तो संजय ने एक बड़ा पत्थर उठाकर उसके सिर पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

कभी भी वे एक-दूसरे को सीधे मोबाइल से फोन नहीं करते थे, बल्कि किसी भी दुकान से लैंड लाइन से फोन करते थे. घटना के दिन यानी 26 जनवरी को भी आरोपी संजय ने मिसारवाड़ी के एक पीसीओ से गोदावरी को फोन किया था. वह गोदावरी के मोबाइल पर आखिरी कॉल था. लेकिन फोन किसने और क्यों किया? उसकी हत्या किसने की? यह स्पष्ट नहीं हो रहा था.

आरोपी घर से गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ आरती सिंह के मार्गदर्शन में चिकलथाना के सहायक पुलिस निरीक्षक सत्यजीत ताईतवाले ने तहकीकात की तो पता चला कि गोदावरी और संजय के बीच पिछले कई दिनों से प्रेम संबंध था. पुलिस ने मंगलवार की रात डेढ़ बजे मामला दर्ज होते ही रात ढाई बजे संजय को उसके मिसारवाड़ी स्थित घर से उठाया और गोदावरी के बारे में पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया. उसने हत्याकांड की पूरी कहानी भी पुलिस को बताई.

आरोपी की कहानी पर पुलिस को संदेह

पुलिस को शक है कि आरोपी संजय जो कहानी सुना रहा है, वह स्पष्ट नहीं है. क्योंकि किसी के मरने की इच्छा जताने पर कोई उसकी हत्या कर सकता है? पुलिस को हत्याकांड में एक से अधिक व्यक्ति के शामिल होने की आशंका है. उनके विवाद का कारण भी स्पष्ट नहीं हुआ है. इसलिए संजय को गिरफ्तार कर बुधवार को दोपहर बाद अदालत में पेश किया गया. अदालत ने संजय को चार फरवरी तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है. पुलिस निरीक्षक सत्यजीत ताईतवाले स्वयं इस मामले की जांच कर रहे हैं.

टॅग्स :रेपमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह