लाइव न्यूज़ :

यूपी में पुलिस के सामने गैंगरेप पीड़िता के पिता को ट्रक ने कुचला, आरोपी दारोगा का बेटा गिरफ्तार

By अनुराग आनंद | Updated: March 10, 2021 11:06 IST

कानपुर में गैंगरेप की शिकार लड़की के पिता को पुलिस और पीड़ित बेटी की नजरों के सामने ट्रक ने रौंद दिया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने कानपुर हाईवे को जाम कर दिया।इस मामले में मुख्य आरोपी दारोगा के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां एक गैंगरेप पीड़िता अपने पिता व पुलिस के साथ मेडिकल टेस्ट करवाने गई थी। बेटी के मेडिकल टेस्ट होने के बाद लड़की के पिता चाय लाने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान पुलिस व बेटी के सामने ही ट्रक ने पीड़िता के पिता को कुचल दिया। 

हिन्दुस्तान खबर के मुताबिक, पीड़िता के पिता को इस घटना के बाद तुरंत घाटमपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव व लड़की को लेकर पुलिस जिला मुख्यालय आई और यहां शव को मोर्चरी में रख दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने कानपुर हाईवे को जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी दारोगा के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता को लेकर थाने जाते समय दारोगा के बेटे ने परिवार को धमकी भी दी-

मिल रही जानकारी के मुताबिक, आरोपी के पिता बांदा में तैनात हैं। सोमवार रात में दारोगा के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की से गैंगरेप किया था। इस मामले में जब पीड़िता को लेकर परिवार थाने जा रहा था, तो दारोगा के बेटे ने परिवार को धमकी भी दी। बाद में थाने में भी पुलिस ने मंगलवार शाम में इस मामले में एएफआईआर दर्ज किया।

पीड़िता को लेकर मेडिकल कराने के लिए पुलिस काशीराम संयुक्त जिला चिकित्सालय गई थी-

गैंगरेप का मामला होने के नाते रात 12 बजे किशोरी का मेडिकल कराने के लिए पुलिस काशीराम संयुक्त जिला चिकित्सालय लेकर निकली। पुलिस के साथ किशोरी का पिता भी गया था। रात दो बजे किशोरी का मेडिकल कराया। पुलिस कांशीराम अस्पताल से किशोरी और उसके पिता को लेकर सजेती थाने पहुंची।

टॅग्स :गैंगरेपउत्तर प्रदेशकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली