लाइव न्यूज़ :

बिहार में थम नहीं रहा है आश्रय गृहों से लड़कियों के फरार होने का सिलसिला, सीवान आश्रय गृह से फरार हुईं 13 लड़कियां, प्रशासन के फूले हाथ पांव

By एस पी सिन्हा | Updated: March 22, 2025 19:01 IST

मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी के द्वारा एसडीम और सीडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिया गया है और जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उस पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। वृहद आश्रय गृह से 13 लड़कियों के फरार होने के मामले में सीवान के जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने कार्रवाई करने की बात कही है।

Open in App

पटना:बिहार आश्रय गृहों से लड़कियों के फरार होने का सिलसिला थम नही रहा है। पिछले दिनों कटिहार में घटित घटना के बाद अब शनिवार को सीवान के के भैसाखाल वृहद आश्रय गृह से 13 लड़कियों के फरार हो जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद से ही सीवान पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

वहीं, मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी के द्वारा एसडीम और सीडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिया गया है और जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उस पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। वृहद आश्रय गृह से 13 लड़कियों के फरार होने के मामले में सीवान के जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने कार्रवाई करने की बात कही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि एक लड़की पकड़ी गई है, वहीं आठ लड़कियों का भी ट्रेस मिल चुका है। इसमें एक धावा दल कमेटी का गठन कर दिया गया है जल्द सभी लड़कियां वापस लाई जाएंगी। इस मामले में बड़ी लापरवाही हुई है, इसलिए तीन कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि अंधेरे का फायदा उठाकर ये लड़कियां फरार हुई हैं। 

फरार हुई लड़कियों में केवल एक की बरामदगी की गई है। फरार लड़कियों को वापस लाने के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। ऊंची चहारदीवारी के साथ ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद रात के अंधेरे में किशोरियों के फरार होने की घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक जांच शुरू हो गई है। इस बीच जानकारी यही है कि फरार हुई लड़कियों में से कई लड़कियों को बरामद कर लिया गया है। 

फरार लड़कियों में ज्यादातर सीवान, गोपालगंज और सारण जिले की रहने वाली हैं। इन लड़कियों में से कई ऑर्केस्ट्रा में काम करती थीं, जबकि कुछ नाबालिगों को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाया गया था। सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर भागी समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित इस बालिका गृह में विभिन्न मामलों में बरामद की गई नाबालिग लड़कियों को रखा जाता है। 

वार्डन रिंकू झा ने जीरादेई थाना और विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी। कहा जा रहा है कि लड़कियों ने सुरक्षा गार्ड और कर्मियों को चकमा देकर भागने की योजना बनाई और रात के अंधेरे में फरार हो गईं। पुलिस अब इन लड़कियों के घरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

टॅग्स :बिहारसिवान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली