बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मकई के खेत में मिला एक अज्ञात युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2026 16:52 IST2026-03-30T16:52:10+5:302026-03-30T16:52:15+5:30

युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और तरह-तरह की चर्चाएं हैं। शव बैंक ऑफ इंडिया की बेझा शाखा के ठीक पीछे से मिली है। यहां एक मकई के खेत में युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। 

The semi-nude body of an unidentified young woman was found in a maize field in Bihar's Muzaffarpur district, raising suspicions of murder following rape | बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मकई के खेत में मिला एक अज्ञात युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मकई के खेत में मिला एक अज्ञात युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

पटना: बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और तरह-तरह की चर्चाएं हैं। शव बैंक ऑफ इंडिया की बेझा शाखा के ठीक पीछे से मिली है। यहां एक मकई के खेत में युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। 

बताया जाता है कि घटना का खुलासा तब हुआ जब कुछ ग्रामीण सुबह अपने खेतों की ओर गए थे। खेत के बीचों-बीच शव को देख ग्रामीण सहम गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगोंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर जब लोग इकट्ठा हुए, तो देखा कि युवती का शव क्षत-विक्षत और अर्धनग्न हालत में है। स्थिति को देखकर साफ प्रतीत हो रहा था कि युवती की हत्या कहीं और की गई है और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को मकई के घने खेत में फेंक दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सकरा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। 

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, घंटों बीत जाने के बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों में युवती की तस्वीर भेजकर शिनाख्त की कोशिश कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी डीएसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सकरा थाना क्षेत्र के एक मकई के खेत से युवती का शव बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या कर शव को फेंके जाने का प्रतीत होता है। युवती के गले में दुपट्टा से बांध कर हत्या किया गया है। पुलिस की टीम सभी वैज्ञानिक और तकनीकी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और दुष्कर्म जैसी आशंकाओं की पुष्टि हो पाएगी। युवती का शव अर्धनग्न स्थिति में मिलने के कारण स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर गहरा रोष है कि अपराधियों ने दरिंदगी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल, पुलिस मृतका की पहचान करने और अपराधियों के सुराग तलाशने में जुटी है ताकि इस खौफनाक वारदात के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

Web Title: The semi-nude body of an unidentified young woman was found in a maize field in Bihar's Muzaffarpur district, raising suspicions of murder following rape

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे