लाइव न्यूज़ :

मां को गला दबाकर मारा, शव के टुकड़े कर फेंका, कलयुगी और शराबी बेटा अरेस्ट

By भाषा | Updated: January 9, 2020 14:33 IST

घाटकोपर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि उपनगर कुर्ला के निवासी सोहेल शेख ने शराब के नशे में 28 दिसम्बर को कथित तौर पर अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी थी और बाद में शव के टुकड़े कर फेंक दिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी को शराब पीने की लत थी और वह नौकरी भी नहीं करता था।आरोपी की पत्नी भी उसे कुछ महीने पहले छोड़कर चली गई थी।

मुंबई में कई टुकड़ों में मिली लाश के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मृतक महिला के 30 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया है।

घाटकोपर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि उपनगर कुर्ला के निवासी सोहेल शेख ने शराब के नशे में 28 दिसम्बर को कथित तौर पर अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी थी और बाद में शव के टुकड़े कर फेंक दिए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी को शराब पीने की लत थी और वह नौकरी भी नहीं करता था।

आरोपी की पत्नी भी उसे कुछ महीने पहले छोड़कर चली गई थी। अधिकारी के अनुसार शेख और उनकी मां के बीच 28 दिसम्बर को झगड़ा हुआ था और इसके बाद उसने कथित तौर पर अपनी मां का गला दबा दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ उसे अगली सुबह तक इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसने क्या कर दिया है। पहले वह स्थानीय दरगाह पर गया लेकिन उसे शव ठिकाने लगाने का कोई रास्ता नहीं दिखा। इसके बाद उसे टीवी पर अपराध आधारित एक शो से शव को टुकड़े-टुकड़े करके फेंकने का विचार आया।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘ शेख ने शव के टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया।’’ पीड़िता का धड़ 30 दिसम्बर को विद्याविहार में किरोड रोड से बरामद हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। इसके अगले दिन उपनगरीय घाटकोपर में कूड़े के डिब्बे से रेक्जिन शीट में लिपटे पैर बरामद हुए। चार जनवरी को पुलिस को सांताक्रुज-चेंबूर लिंक रोड पर एक पुल के नीचे से सिर मिला।

उन्होंने बताया कि तीनों स्थलों पर लगे सीसीटीवी फुटेज से शेख की पहचान हुई। बाद में उसके पड़ोसियों ने बताया कि उसकी मां कई दिनों से लापता है। शेख ने अपनी बहन को मां के दिल्ली जाने की बात कही थी। इसके बाद जांच के आधार पर बुधवार दोपहर पुलिस शेख के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ जांच के दौरान शेख ने अपनी मां की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।’’ उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईहत्याकांडमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज