लाइव न्यूज़ :

ठेकेदार के कर्मचारियों से बदमाशों ने लूटे 13 लाख रू

By भाषा | Updated: December 5, 2019 05:55 IST

अधिकारियों ने बताया कि खरसिया थाने की पुलिस ने अंगत राम की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया तथा मामले की जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देलुटेरों की खोजबीन के लिए नाकेबंदी कर दी गई है। तीनों स्कार्पियो में स्टेट बैंक पहुंचे थे।

छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले में बदमाशों ने ठेकेदार के कर्मचारियों से 13 लाख रु लूट लिए। रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के खरसिया कस्बे में मंगलवार को स्टेट बैंक के सामने दो बाईक पर सवार चार बदमाशों ने ठेकेदार के कर्मचारियों से 13 लाख रुपए लूट लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निजी ठेकेदार कन्हैया राठौर ने अपने साथी विकास राठौर, अंगत राम और कार्तिक राम रात्रे को स्टेट बैंक से 13 लाख रुपये निकालने के लिए सेल्फ चैक देकर भेजा था। तीनों स्कार्पियो में स्टेट बैंक पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि जब वह बैंक के सामने थे तब मुंह पर कपड़ा बांधे चार अज्ञात बाइक सवार लोग वहां पहुंचे और नोटों से भरा बैग छीनकर भाग गए।

घटना के तत्काल बाद पीड़ित पक्ष ने घटना की सूचना पुलिस को दी। अधिकारियों ने बताया कि खरसिया थाने की पुलिस ने अंगत राम की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया तथा मामले की जांच की जा रही है। लुटेरों की खोजबीन के लिए नाकेबंदी कर दी गई है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद