लाइव न्यूज़ :

"प्रेमी ने शादी का झासा देकर किया यौन शोषण, फांसी से कम कुछ भी मंजूर नहीं", आत्महत्या करने वाली लड़की के पिता ने कहा, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 8, 2024 12:26 IST

लखनऊ में आत्महत्या करने वाली एक बेटी के पिता ने आरोप लगाया है कि प्रेमी और उसके परिजनों ने पीड़िता को शारीरिक और मानसिक तौर पर इस कदर परेशान किया कि उसने अपनी जान दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ में प्रेमी के धोखे से आहत और उसके परिजनों की प्रताड़ना से तंग आकर लड़की ने जान दीमामले में पिता ने मृत बेटी के प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया हैपिता का आरोप है किप्रेमी प्रशांत सिंह ने शादी का झांसा देकर उनकी बेटी का यौन शोषण किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आत्महत्या करने वाली एक बेटी के पिता ने आरोप लगाया है कि प्रेमी और उसके मां-बाप ने पीड़िता को शारीरिक और मानसिक तौर पर इस कदर परेशान किया कि उसने अपनी जान दे दी।

पिता ने मृत बेटी के प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराते हुए आरोपियों के लिए फांसी की मांग की है।

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार 21 वर्षीय नर्सिंग छात्रा के पिता ने बताया कि वो मूलतः बाराबंकी के रहने वाले हैं। उनकी बेटी लखनऊ में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया गया है कि सीतापुर के रहने वाले आरोपी प्रशांत सिंह ने उनकी बेटी के साथ संपर्क साधा और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

मृतका के पिता ने दावा किया कि आरोपी प्रशांत सिंह ने शादी का झांसा देकर उनकी बेटी का यौन शोषण किया और उसके पूरे परिवार ने कथित तौर पर पीड़िता को धमकाया कि वो शादी की मांग वापस ले ले। शिकायतकर्ता पिता ने कहा कि अपमानित और परेशान महसूस करते हुए उनकी बेटी ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली।

इस मामले में लखनऊ पुलिस की ओर से कहा गया है कि वो मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ जांच कर रही है और अगर मामले में कोई भी सत्यता पाई जाती है तो वह दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी धाराओं में केस दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी करेंगे।

टॅग्स :आत्महत्या प्रयासलखनऊउत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास