लाइव न्यूज़ :

आईफोन खरीदने की सनक, 12वीं कक्षा के छात्र ने एटीएम मशीन तोड़कर धन चुराने का प्रयास किया

By भाषा | Updated: January 7, 2020 20:49 IST

दादरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर को रेलवे रोड़ के पास स्थित ओरिएंटल बैंक के एटीएम को तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देछात्र बीती रात दादरी में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को कुल्हाड़ी मारकर तोड़ रहा था, तभी इसकी गिरफ्तारी हुई।उन्होंने दावा किया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार छात्र ने बताया कि वह आईफोन खरीदना चाह रहा था।

कीमती आईफोन खरीदने के लिए 12वीं कक्षा के छात्र ने कथित रूप से एटीएम मशीन तोड़कर धन चुराने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

दादरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर को रेलवे रोड़ के पास स्थित ओरिएंटल बैंक के एटीएम को तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही थी।

उन्होंने बताया, “पुलिस ने 12वीं कक्षा के छात्र अनुराग को गिरफ्तार किया है। यह छात्र बीती रात दादरी में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को कुल्हाड़ी मारकर तोड़ रहा था, तभी इसकी गिरफ्तारी हुई।” उन्होंने दावा किया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार छात्र ने बताया कि वह आईफोन खरीदना चाह रहा था और इसलिए उसने कुल्हाड़ी से एटीएम को तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से एटीएम तोड़ने के लिए प्रयोग में लाई गई कुल्हाड़ी व एक चाकू भी बरामद किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा