लाइव न्यूज़ :

लड़के का आरोप ‘जय श्री राम’ न कहने पर जलाया, पुलिस ने बयान बदलने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: July 30, 2019 04:36 IST

पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली वह घटनास्थल पर पहुंच गई और खालिद को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी अस्पताल भेजा गया है।

Open in App

चंदौली जिले में एक मुस्लिम लड़के ने आरोप लगाया है कि 'जय श्री राम' न कहने पर चार लोगों ने उसे जला दिया जबकि पुलिस का दावा है कि यह लड़का अपना बयान बार-बार बदल रहा है। जिले के सैयदराजा इलाके के मोहम्मद खालिद (17) ने दावा किया कि चार लोगों ने उसका अपहरण किया और रविवार को उसके ऊपर केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा दी।

पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली वह घटनास्थल पर पहुंच गई और खालिद को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी अस्पताल भेजा गया है। लड़का करीब पचास प्रतिशत जल गया है और उसने दावा किया है कि ‘जय श्री राम’ न कहने पर उसे जलाया गया।

हालांकि, चंदौली के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने लड़के के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह तीन बार अपना बयान बदल चुका है। सिंह ने कहा, ‘‘पुलिस ने जब जिला अस्पताल में लड़के का बयान लिया तो वह विरोधाभासी बयान दे रहा। उसने अलग-अलग लोगों को अलग-अलग बयान दिया, ऐसा लगता है कि वह किसी के कहने पर अपना बयान बार-बार बदल रहा है।''

उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि जो लोग सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाकर शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर