लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडुः चोरी के आरोप में दलित युवक को आंखों पर पट्टी बांधकर पीटा, चार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 5, 2021 12:13 IST

तमिलनाडु के तंजावुर में हैवानियत की हद हो गई। चार लोगों ने एक दलित शख्स को पेड़ में बांध कर पिटाई की। शख्स की उम्र मात्र 20 साल है। 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय दंड संहिता और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण अधिनियम) के तहत ''हत्या के प्रयास'' का मामला दर्ज किया गया है।पीड़ित की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जिसकी आयु लगभग 20 वर्ष है।आरोपियों ने अपने साथ मौजूद एक व्यक्ति के पैसे चुराने के आरोप में उसपर हमला कर दिया।

तंजावुरः तमिलनाडु के तंजावुर में एक वीडियो सामने आया है। दलित युवक को चार लोगों ने चोरी के आरोप में पेड़ में बांधकर पीटा। 

तमिलनाडु के तंजावुर में लोगों के एक समूह द्वारा हाल ही में चोरी के आरोप में दलित व्यक्ति को आंखों पर पट्टी बांधकर पीटे जाने की खौफनाक घटना कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति के समुदाय के एक शख्स समेत चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण अधिनियम) के तहत ''हत्या के प्रयास'' का मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जिसकी आयु लगभग 20 वर्ष है। जिले में एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। अधिकारी ने कहा, ''आरोपियों ने अपने साथ मौजूद एक व्यक्ति के पैसे चुराने के आरोप में उसपर हमला कर दिया और उससे तुरंत पैसे वापस करने को कहा।

उनमें से एक ने वारदात की वीडियो बनाई।'' घटना के वायरल वीडियो में युवकों का एक समूह बेहरमी से पीड़ित की आंखों पर पट्टी बांधकर डंडों से उसकी पिटाई करता दिख रहा है। इस दौरान पीड़ित दर्द से कराहते हुए उनसे खुद को छोड़ने की गुहार लगा रहा है। दो लोग उसके हाथ पकड़े हुए दिख रहे हैं। 

इटावा में सपा नेता की गोली मार कर हत्या

उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम भदवां मे बृहस्पतिवार की देर शाम सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान राजकुमार यादव उर्फ बबलू की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान बबलू को शाम को दो-तीन लोग घर से बुलाकर गांव के बाहर ले गये और बातचीत करते-करते गोली मार दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

तोमर ने बताया कि हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस दलों को लगाया गया है। प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे का कारण आने वाले पंचायत चुनाव से संबंधित जान पड़ता है। राजकुमार यादव समाजवादी पार्टी की युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। सपा नेता की मौत की खबर मिलते ही सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, अंशुल यादव, रघुराज सिंह आदि अन्य नेता व कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा