Thane son murder: पसली और हड्डी टूटी, पेट में अंदरूनी चोटें, पिता ने 4 वर्षीय पुत्र को गंभीर शारीरिक यातना देकर मार डाला, वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2024 18:16 IST2024-07-30T18:16:02+5:302024-07-30T18:16:36+5:30

Thane son murder: भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) के तहत चितलसर थाने में मामला दर्ज किया गया।

Thane son murder Ribs and bones broken internal injuries in stomach father killed 4 year old son giving severe physical torture | Thane son murder: पसली और हड्डी टूटी, पेट में अंदरूनी चोटें, पिता ने 4 वर्षीय पुत्र को गंभीर शारीरिक यातना देकर मार डाला, वजह

सांकेतिक फोटो

Highlightsबच्चे की मां ने अपने पहले पति से अलग होने के बाद आरोपी से शादी की थी।बेटे मोहम्मद आर्यन को कुछ सप्ताह पहले कोलकाता से लेकर आई थी।बच्चे को यहां लाने से पहले तक उसका नया पति उसकी पिछली शादी से हुए बच्चे के बारे में अंजान था।

Thane son murder: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपने चार वर्षीय सौतेले पुत्र को गंभीर शारीरिक यातना देकर उसे मार डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान दिलशाद के रूप में हुई है और उसे सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) के तहत चितलसर थाने में मामला दर्ज किया गया। बच्चे की मां ने अपने पहले पति से अलग होने के बाद आरोपी से शादी की थी।

शादी के बाद वह, अपने बेटे मोहम्मद आर्यन को कुछ सप्ताह पहले कोलकाता से लेकर आई थी। पुलिस के अनुसार, महिला द्वारा बच्चे को यहां लाने से पहले तक उसका नया पति उसकी पिछली शादी से हुए बच्चे के बारे में अंजान था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे को महिला द्वारा लाने के बाद दंपत्ति के बीच तनाव पैदा हो गया।

दिलशाद बच्चे से नाखुश था और उसने उसकी जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। बच्चे की मृत्यु के बाद पुलिस ने रविवार को आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बच्चे को गंभीर रूप से शारीरिक प्रताड़ित किया गया था। इसमें यह भी पता चला कि उसकी पसली और हड्डी कई जगहों से टूटी हुई थीं और उसके पेट में अंदरूनी चोटें थीं। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की आगे की जांच जारी है। 

Web Title: Thane son murder Ribs and bones broken internal injuries in stomach father killed 4 year old son giving severe physical torture

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे