Thane racket: भिवंडी रेस्तरां पर छापा, 22 और 28 साल की महिला मुक्त, सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में 23 वर्षीय महिला अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2024 16:25 IST2024-07-31T16:23:03+5:302024-07-31T16:25:31+5:30

Thane sex racket: अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 143(1) (तस्करी), 143 (3) (एक से अधिक व्यक्तियों की तस्करी) और अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Thane sex racket Bhiwandi restaurant raided 22 and 28 year old women freed 23 year old woman arrested running mumbai police | Thane racket: भिवंडी रेस्तरां पर छापा, 22 और 28 साल की महिला मुक्त, सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में 23 वर्षीय महिला अरेस्ट

सांकेतिक फोटो

Highlightsअनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिलाओं को मुक्त कराया गया जिनकी उम्र क्रमश: 22 और 28 साल है।महिला को गिरफ्तार किया तथा दो पीड़िताओं को मुक्त कराया है।

Thane sex racket: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में 23 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया तथा दो पीड़िताओं को मुक्त कराया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। भिवंडी के नारपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मानव तस्करी रोधी सेल (एएचटीसी) के अधिकारियों ने एक गुप्त सूचना के बाद मंगलवार को भिवंडी में एक रेस्तरां पर छापा मारा और महिला को पकड़ा। उन्होंने बताया कि रेस्तरां से दो महिलाओं को मुक्त कराया गया जिनकी उम्र क्रमश: 22 और 28 साल है।

उन्होंने बताया कि दोनों महिलाएं को बचाव गृह भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 143(1) (तस्करी), 143 (3) (एक से अधिक व्यक्तियों की तस्करी) और अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Web Title: Thane sex racket Bhiwandi restaurant raided 22 and 28 year old women freed 23 year old woman arrested running mumbai police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे