लाइव न्यूज़ :

ठाणेः रिजॉर्ट में दंपति पर सात-आठ लोगों ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल, जानिए मामला

By भाषा | Updated: September 26, 2020 17:16 IST

बदलापुर पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक संदीप निगड़े ने कहा कि घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को हुई। मुम्बई निवासी युगल रिसॉर्ट में डिनर के लिए आए थे। वहां ग्राहकों में से एक ने महिला के बारे में कुछ टिप्पणियां कर दीं।

Open in App
ठळक मुद्देयुगल पर सात-आठ लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि दंपति का अभी एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ भादसं की धारा 147 और 326 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर शहर में एक युगल पर सात-आठ लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बदलापुर पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक संदीप निगड़े ने कहा कि घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को हुई। मुम्बई निवासी युगल रिसॉर्ट में डिनर के लिए आए थे। वहां ग्राहकों में से एक ने महिला के बारे में कुछ टिप्पणियां कर दीं।

उन्होंने बताया कि इसके बाद उनमें बहस होने लगी। आरोपियों ने जोड़े पर घातक हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि दंपति का अभी एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने कहा कि पीड़ितों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, आरोपियों के खिलाफ भादसं की धारा 147 और 326 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

भरतपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या

राजस्थान के भरतपुर जिले में 25 साल के एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी। पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार रात की है। लखनपुर के थानाधिकारी पुरुषोत्तम लाल ने शनिवार बताया कि मृतक की पहचान निरंजन के रूप में हुई है।

आरोप है कि हंटड़ा गांव में निरंजन के बड़े भाई चरण जाटव (40), जाटव के बेटे राहुल व परिवार के अन्य सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की। उसे उपचार के लिए जिला अस्पतातल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार पैतृक जमीन बेचने से मिले पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद के चलते निरंजन से मारपीट की गयी थी। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

युवक की हत्या के आरोप में दो दोस्त हिरासत में

राजस्थान के टोंक जिले में शुक्रवार को 27 साल के एक युवक की उसके ही दो दोस्तों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार तीनों युवक आपस में दोस्त थे और शुक्रवार को बीसलपुर बांध पर गए थे जहां उन्होंने शराब पी। जयपुर लौटते समय वे और शराब पीने के लिए टोडाराय सिंह पुलिस थाना क्षेत्र में एक जगह रुके।

इसी दौरान आरोपी विनोद मेहरा व सोनू ने अपने दोस्त अमित का गला घोंट दिया और उसका शव सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। टोंक के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोवर्धन लाल ने बताया कि जयपुर पहुंचकर आरोपियों ने इसकी जानकारी सोडाला पुलिस थाने को दी। जिसके बाद अमित का शव बरामद किया गया। आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानमुंबईजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा