लाइव न्यूज़ :

ठाणे स्कूलः चार वर्षीय छात्रा से यौन उत्पीड़न, पिता ने कहा-नीले कपड़े पहने व्यक्ति ने 30 जुलाई को सुबह सवा 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2025 17:39 IST

Thane school: पुलिस को दी गई शिकायत में अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि नीले कपड़े पहने एक अज्ञात व्यक्ति ने 30 जुलाई को सुबह सवा 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच स्कूल परिसर में उनकी बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) के तहत कर रहे हैं।बयान दर्ज किए जा रहे हैं और गवाहों से भी पूछताछ की जा रही है।

Thane school: महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली चार वर्षीय छात्रा के अभिभावकों ने बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस को दी गई शिकायत में अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि नीले कपड़े पहने एक अज्ञात व्यक्ति ने 30 जुलाई को सुबह सवा 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच स्कूल परिसर में उनकी बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपनी जांच के तहत स्कूल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम इस मामले की जांच पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) के तहत कर रहे हैं।

हालांकि, सीसीटीवी की शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं दिखी, फिर भी हम जांच का दायरा बढ़ा रहे हैं ताकि कोई भी कड़ी छूट न जाए।’’ पुलिस के अनुसार, स्कूल के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और इलाके के अन्य गवाहों से भी पूछताछ की जा रही है।

ठाणे में ट्रांसजेंडर ने आत्महत्या की, ऑटो-रिक्शा चालक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 23 वर्षीय एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली जिसके बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक ऑटो-रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। भोईवाड़ा के सहायक पुलिस निरीक्षक शिवाजी पाटिल ने बताया कि ट्रांसजेंडर और 28 वर्षीय आरोपी दोनों भिवंडी शहर में रहते थे और उनके बीच प्रेम संबंध थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रांसजेंडर व्यक्ति को अक्सर फोन करता था और उसे परेशान करता था। पुलिस ने बताया कि लगातार उत्पीड़न से तंग आकर उसने एक अगस्त को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा