लाइव न्यूज़ :

Thane Rape Crime Case: नवंबर 2023 से बार-बार दुष्कर्म, 14 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर युवक ने ऐसे दिया धोखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2024 15:28 IST

Thane Rape Crime Case: किशोरी ने अपनी शिकायत में कहा कि जब आरोपी ने उसे एक उपासना स्थल पर जाने के लिए कहा तो उसने (पीड़िता ने) उससे बात करना बंद कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोर ने किशोरी से यह भी कहा था कि जाति या धर्म उसके लिए कोई मायने नहीं रखता है।किशोर ने उसे धमकी दी कि यदि उसने उसके साथ रिश्ते को बरकरार नहीं रखा तो वह उसपर हमला करेगा। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत बलात्कार का एक मामला दर्ज किया गया है।

Thane Rape Crime Case: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 14 वर्षीय एक किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर बार-बार बलात्कार करने को लेकर एक किशोर के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। किशोरी की ओर से पुलिस में दायर शिकायत का हवाला देते हुए अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने नवंबर 2023 में लड़की से दोस्ती की और उससे शादी का वादा कर उसके साथ कई बार बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि किशोर ने किशोरी से यह भी कहा था कि जाति या धर्म उसके लिए कोई मायने नहीं रखता है।

अधिकारी ने कहा कि बाद में, किशोर ने उसे धमकी दी कि यदि उसने उसके साथ रिश्ते को बरकरार नहीं रखा तो वह उसपर हमला करेगा। किशोरी ने अपनी शिकायत में कहा कि जब आरोपी ने उसे एक उपासना स्थल पर जाने के लिए कहा तो उसने (पीड़िता ने) उससे बात करना बंद कर दिया।

मीरा भयंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के तहत आने वाले काशीगांव पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत बलात्कार का एक मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा