Thane: 6 साल की बेटी से बलात्कार?, 42 वर्षीय पिता अरेस्ट, जून 2024 से लेकर अब तक घर में अकेले होने पर कई बार...
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2024 12:23 IST2024-12-16T12:22:35+5:302024-12-16T12:23:32+5:30
Thane: भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत शनिवार को मामला दर्ज किया गया।

सांकेतिक फोटो
Highlightsअधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।डोंबिवली क्षेत्र के निवासी 42 वर्षीय आरोपी ने रेप किया।घर में अकेले होने पर कई बार बलात्कार किया।
Thane: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ छह साल की अपनी बेटी से कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। विष्णु नगर थाने के अधिकारी ने बताया कि डोंबिवली क्षेत्र के निवासी 42 वर्षीय आरोपी ने इस वर्ष जून से लेकर अब तक बच्ची के घर में अकेले होने पर कई बार उससे कथित रूप से बलात्कार किया।
उन्होंने इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया। उन्होंने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत शनिवार को मामला दर्ज किया गया।