ठाणे रेपः दोस्ती और शादी का वादा कर 13 साल की लड़की से 28 वर्षीय आरोपी ने कई बार बनाए जबरन शारीरिक संबंध, विरोध करने पर कूटाई की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2024 16:56 IST2024-08-27T16:54:27+5:302024-08-27T16:56:17+5:30

Thane Rape: लड़की की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Thane Rape 28-year-old accused forcibly physical relations 13-year-old girl promising friendship and marriage beat her up she protested | ठाणे रेपः दोस्ती और शादी का वादा कर 13 साल की लड़की से 28 वर्षीय आरोपी ने कई बार बनाए जबरन शारीरिक संबंध, विरोध करने पर कूटाई की

सांकेतिक फोटो

HighlightsThane Rape: शादी का वादा कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।Thane Rape: यौन उत्पीड़न का यह सिलसिला इस साल मई में शुरू हुआ।Thane Rape: लड़की ने प्रतिरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी एवं धमकी दी।

Thane Rape: महाराष्ट्र के ठाणे में एक व्यक्ति को पड़ोस में रहने वाली 13 साल की लड़की से बार-बार दुष्कर्म एवं पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भिवंडी के न्यू आजाद नगर निवासी 28 वर्षीय आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने लड़की से दोस्ती की और उसके परिवार से बार-बार मिलने आने लगा, जब लड़की के माता-पिता बाहर गये थे तब वह घर आया और कथित तौर पर शादी का वादा कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

अधिकारी ने बताया कि यौन उत्पीड़न का यह सिलसिला इस साल मई में शुरू हुआ और सोमवार को जब लड़की ने प्रतिरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी एवं धमकी दी। उन्होंने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दिल्ली के नरेला में पत्नी और नाबालिग पुत्री की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

नरेला इलाके में एक व्यक्ति को पत्नी और नाबालिग पुत्री की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 38 वर्षीय महिला और उसकी 16 वर्षीय पुत्री शनिवार को नरेला औद्योगिक क्षेत्र में अपने घर में मृत मिले। उन्होंने बताया कि पीड़ितों के सिर पर कई जगह धारदार हथियार से वार के निशान थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 40 वर्षीय आरोपी को सोमवार रात बाहरी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया, जहां वह अपने एक रिश्तेदार के घर पर छिपा हुआ था। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि आरोपी की पुत्री की शिकायत पर उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून(पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि यह भी पता चला कि वह व्यक्ति किसी दूसरी महिला के साथ रिश्ते में था, जिसने उसकी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों ही मामलों की सुनवाई चल रही है। पुलिस के अनुसार दंपति अलग हो गए थे और आरोपी शनिवार को उनके घर पहुंचा ताकि उन्हें उसके खिलाफ मामला वापस लेने के लिए राजी कर सके। पुलिस ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

Web Title: Thane Rape 28-year-old accused forcibly physical relations 13-year-old girl promising friendship and marriage beat her up she protested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे