लाइव न्यूज़ :

पनवेल में रिश्तेदार की पत्नी के साथ 'अनैतिक' संबंध, नागेश काले ने बड़े भाई दत्तू काले की पत्थर मारकर की हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2025 17:54 IST

पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) प्रशांत मोहिते ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम करंजदे सेक्टर पांच में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपनवेल सिटी थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।पत्थर से हत्या करने के बाद भागते समय पकड़ लिया गया।मृतक के, अपने रिश्तेदार के भाई की पत्नी के साथ संबंध थे।

ठाणेः ठाणे जिले के निकट पनवेल में रिश्तेदार की पत्नी के साथ 'अनैतिक' संबंध के कारण एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई की पत्थर मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) प्रशांत मोहिते ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम करंजदे सेक्टर पांच में हुई।

डीसीपी ने कहा, "पुलिस को हेल्पलाइन 112 पर रात 8:37 बजे घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद बीट मार्शल विलास बिराजी करांदे और राजेंद्र कृष्ण केनी घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपी नागेश काले (32) को दत्तू काले (45) की पत्थर से हत्या करने के बाद भागते समय पकड़ लिया गया।"

मोहिते ने बताया, "मृतक के, अपने रिश्तेदार के भाई की पत्नी के साथ संबंध थे, जिसके कारण उसके और उसके भाई के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पनवेल सिटी थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा