चॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2026 09:09 IST2026-04-13T09:08:06+5:302026-04-13T09:09:15+5:30

ठाणेः आसिफ खान (32) को सिर में चोट आई, जबकि अस्मा खान (3) के पैरों में चोटें आईं और तुरंत इलाज के लिए कालवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ले जाया गया।

Thane piece plaster ceiling fan fell Asif Khan chawl, injuring his head injuring 3-year-old Asma Khan's legs | चॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

file photo

Highlightsतांबेवाड़ी चॉल के भूतल के एक कमरे में सुबह लगभग 3.30 बजे हुई।चॉल की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक चॉल में प्लास्टर का एक हिस्सा और छत का पंखा गिरने से एक व्यक्ति और एक तीन वर्षीय बच्ची घायल हो गए। नगर निगम आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन ताडवी ने बताया कि यह घटना मुंब्रा बाईपास रोड पर स्थित तांबेवाड़ी चॉल के भूतल के एक कमरे में सुबह लगभग 3.30 बजे हुई।

ताडवी ने बताया कि आसिफ खान (32) को सिर में चोट आई, जबकि अस्मा खान (3) के पैरों में चोटें आईं और उन्हें तुरंत इलाज के लिए कालवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ और अग्निशमन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाया। उन्होंने यह भी बताया कि चॉल की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

उन्हें तुरंत कालवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ और अग्निशमन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाया। उन्होंने यह भी बताया कि चॉल की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

Web Title: Thane piece plaster ceiling fan fell Asif Khan chawl, injuring his head injuring 3-year-old Asma Khan's legs

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे