लाइव न्यूज़ :

कल्याण में नौ साल की लड़की की गला रेतकर हत्या, 15 साल के किशोर को हिरासत में लिया, बलात्कार के बाद मार डाला!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2022 18:12 IST

महात्मा फुले थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कल्याण रेलवे स्टेशन के पास आवासीय परिसर में इस लड़की का शव मिला जबकि वह उस परिसर की निवासी नहीं थी।

Open in App
ठळक मुद्देसोसायटी के निवासियों ने पुलिस को सूचना दी और उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।भादंसं के तहत हत्या एवं अन्य अपराधों तथा बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।लड़की के पिता द्वारा डांटे जाने के बाद उसे कथित रूप से मार डाला।

ठाणेः महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण में नौ साल की एक लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है और उसकी हत्या के आरोप में एक किशोर को हिरासत में लिया गया है।

 

महात्मा फुले थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कल्याण रेलवे स्टेशन के पास आवासीय परिसर में इस लड़की का शव मिला जबकि वह उस परिसर की निवासी नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘‘ सोसायटी के निवासियों ने पुलिस को सूचना दी और उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

हमने भादंसं के तहत हत्या एवं अन्य अपराधों तथा बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।’’ अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमने 15 साल के एक किशोर को हिरासत में लिया है जिसने लड़की के पिता द्वारा डांटे जाने के बाद उसे कथित रूप से मार डाला।

उन्होंने कहा कि कुछ सीसीटीवी फुटेज में लड़की और किशोर साथ नजर आ रहे हैं तथा संभवत: यह वारदात बृहस्पतिवार को सुबह करीब चार बजे हुई। उन्होंने कहा कि इस बात का भी संदेह है कि लड़की के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या की गयी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रमुंबईहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली