मेरा नाम सूरज, हाथ पर बने टैटू ने खोले राज, तुमसे प्यार करता हूं, 28 अक्टूबर, 2024 को भिवंडी में 23 वर्षीय महिला की हत्या कर इंदौर भागा था राजू महेंद्र सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2025 18:43 IST2025-09-07T18:43:05+5:302025-09-07T18:43:55+5:30

ठाणेः आरोपी ने शुरुआत में अपना नाम "सूरज" बताया था, लेकिन उसके हाथ पर बने टैटू से उसकी पहचान उजागर हो गई।

Thane My name Suraj tattoo hand revealed secret Raju Mahendra Singh fled Indore after murdering 23-year-old woman in Bhiwandi on October 28, 2024 | मेरा नाम सूरज, हाथ पर बने टैटू ने खोले राज, तुमसे प्यार करता हूं, 28 अक्टूबर, 2024 को भिवंडी में 23 वर्षीय महिला की हत्या कर इंदौर भागा था राजू महेंद्र सिंह

सांकेतिक फोटो

Highlightsउत्तर प्रदेश में एक ही गांव के रहने वाले थे। प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, जिससे नाराज था।ठिकाना बदला और अपना मोबाइल फोन बंद रखा।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला की हत्या के आरोप में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। महिला की हत्या करीब 10 महीने पहले हुई थी और उसके बाद से फरार आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर, उत्तर प्रदेश निवासी राजू महेंद्र सिंह को शुक्रवार को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने शुरुआत में अपना नाम "सूरज" बताया था, लेकिन उसके हाथ पर बने टैटू से उसकी पहचान उजागर हो गई।

वरिष्ठ निरीक्षक विनायक गायकवाड ने बताया कि सिंह 28 अक्टूबर, 2024 को भिवंडी में 23 वर्षीय एक महिला की धारदार हथियार से कथित तौर हमला करके उसकी हत्या करने के बाद फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार, महिला और आरोपी परिचित थे क्योंकि दोनों उत्तर प्रदेश में एक ही गांव के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार महिला ने उसके प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, जिससे वह नाराज था।

अधिकारी ने बताया कि अपराध के बाद, आरोपी ने कई बार अपना ठिकाना बदला और अपना मोबाइल फोन बंद रखा। अधिकारी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर छिपता रहा। पुलिस को हाल ही में सूचना मिली कि सिंह इंदौर के देवास नाका इलाके में है और इंदौर अपराध शाखा की मदद से उसे पकड़ लिया गया।

Web Title: Thane My name Suraj tattoo hand revealed secret Raju Mahendra Singh fled Indore after murdering 23-year-old woman in Bhiwandi on October 28, 2024

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे