लाइव न्यूज़ :

मां ने अपने साढ़े तीन साल के बेटे को लात, घूसों और तार से पीटा, जानें क्या है हत्या के पीछे का राज

By भाषा | Updated: September 30, 2022 21:56 IST

ठाणेः तिलक नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अमितादेवी संजय जायसवाल (28) को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देलड़के के पिता ने बेटे को घायलावस्था में पाया और उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।लड़के की हालत गंभीर हो गई और उसे कलवा के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली कस्बे में एक महिला ने अपने साढ़े तीन साल के सौतेले बेटे की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

तिलक नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को अमितादेवी संजय जायसवाल (28) को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार को उस समय हुई जब लड़के के पिता ने बेटे को घायलावस्था में पाया और उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने कहा कि लड़के की हालत गंभीर हो गई और उसे कलवा के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारी ने कहा कि जांच से पता चला है कि अमितादेवी ने बच्चे को कथित तौर पर लात, घूसों और तार से पीटा। तिलक नगर पुलिस थाने के निरीक्षक सुरेश सरदे ने कहा कि हत्या के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है और आगे की जांच की जा रही है। 

दिल्ली के आदर्शनगर में 17 वर्षीय छात्र की सहपाठी ने चाकू घोंपकर हत्या की

उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में 17 वर्षीय छात्र की उसके सहपाठी ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाबालिग ने अपराध को अंजाम देने के लिए ऑनलाइन एक चाकू खरीदा था। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को आदर्शनगर में हुई वारदात को लेकर पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में फोन पर सूचना मिली थी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) उषा रंगनानी ने कहा कि घायल की पहचान बुराड़ी निवासी दीपांशु के रूप में हुई है। उसे कई बार चाकू मारा गया था। अधिकारी ने बताया कि छात्र को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि दीपांशु का उसके स्कूल में कुछ छात्रों के साथ विवाद हुआ था।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद जिनमें से कुछ बाहरी थे, को आजादपुर के लाल बाग में पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, उन्होंने बदला लेने के इरादे से दीपांशु की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों दीपांशु और उसकी हत्या करने वाले नाबालिग छात्र कक्षा 10 में अलग अलग सेक्शन में पढ़ते थे।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत आदर्श नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज