लाइव न्यूज़ :

Thane: बस मोबाइल देखो और पढ़ाई मत करो?, मां ने डांटा तो 15 साल की बेटी घर से भागी, मोटागांव पुल से खाड़ी में कूदी, 9 दिन बाद नाले से शव बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2024 13:42 IST

पुलिस के अनुसार उसकी मां ने पांच दिसंबर को उसे मोबाइल फोन पर ज्यादा समय नहीं बिताने और अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देविष्णु नगर थाने के अधिकारी ने बताया कि बाद में लड़की गुस्से में घर से निकल गई। परिवार के सदस्यों ने अगले दिन स्थानीय पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण के आरोपों पर प्राथमिकी दर्ज की।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में इस महीने की शुरुआत में अपनी मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकली 15 वर्षीय एक लड़की नौ दिनों बाद एक नाले में मृत पाई गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि मोबाइल फोन पर बहुत अधिक समय बिताने के कारण लड़की की मां ने उसे डांटा था जिसके कारण वह घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस के मुताबिक लड़की अपने परिवार के साथ यहां डोंबिवली इलाके में रहती थी। पुलिस के अनुसार उसकी मां ने पांच दिसंबर को उसे मोबाइल फोन पर ज्यादा समय नहीं बिताने और अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा।

विष्णु नगर थाने के अधिकारी ने बताया कि बाद में लड़की गुस्से में घर से निकल गई। उन्होंने बताया कि उसे नहीं ढूंढ पाने पर उसके परिवार के सदस्यों ने अगले दिन स्थानीय पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इसके बाद अपहरण के आरोपों पर प्राथमिकी दर्ज की।

अधिकारी के अनुसार, पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि पांच दिसंबर को एक लड़की डोंबिवली के मोटागांव पुल से खाड़ी में कूद गई थी। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर को एक शव नाले में मिला और उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी पहचान की। पुलिस ने बताया कि शव को बाद में पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि लड़की की मौत की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमोबाइलमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा