ठाणेः नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़, पीड़िता ने आरोपी के चेहरे पर दांत से काटा, पुलिस ने निशान से धर दबोचा, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2022 16:51 IST2022-08-16T16:50:53+5:302022-08-16T16:51:40+5:30

वर्तक नगर मंडल के पुलिस उपायुक्त नीलेश सोनावने ने सोमवार शाम को बताया कि जब लड़की ‘स्काईवॉक’ से जा रही थी तब व्यक्ति ने उसे पीछे से पकड़ा और उसके साथ छेड़छाड़ की।

Thane Minor girl molested victim bites accused's face teeth police caught mark mumbai police case | ठाणेः नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़, पीड़िता ने आरोपी के चेहरे पर दांत से काटा, पुलिस ने निशान से धर दबोचा, जानें सबकुछ

पुलिस के पास केवल एक सुराग था कि आरोपी के चेहरे पर दांत से काटे जाने का निशान होगा।

Highlightsलड़की ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की और व्यक्ति के चेहरे पर दांत से काट लिया।पुलिस स्टेशन पहुंची और वहां घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। लोगों ने घटना के बाद सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की।

ठाणेः ठाणे पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को उसके चेहरे पर दांत से काटे जाने के निशान की मदद से गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना ठाणे के घोडबंदर रोड पर बने एक ‘स्काईवॉक’ पर 11 अगस्त को हुई। पुलिस की कई टीम बनाई गईं और आरोपी की तलाश में क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

 

वर्तक नगर मंडल के पुलिस उपायुक्त नीलेश सोनावने ने सोमवार शाम को बताया कि जब लड़की ‘स्काईवॉक’ से जा रही थी तब व्यक्ति ने उसे पीछे से पकड़ा और उसके साथ छेड़छाड़ की। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की और व्यक्ति के चेहरे पर दांत से काट लिया और किसी तरह उसकी पकड़ से मुक्त हुई।

इसके बाद वह पुलिस स्टेशन पहुंची और वहां घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अधिकारियों के अनुसार बड़ी संख्या में लोगों ने घटना के बाद सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की।

पुलिस के पास केवल एक सुराग था कि आरोपी के चेहरे पर दांत से काटे जाने का निशान होगा। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी दिनेश गौड़ (33) को पकड़ लिया। वह मनपाड़ा इलाके के मनोरमा नगर का रहने वाला है। आरोपी की पहचान चेहरे पर दांत से काटे जाने के निशान से की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

किशोरी से बलात्कार के आरोप में पांच गिरफ्तार, नाबालिग को हिरासत में लिया गया

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में 17 वर्षीय एक लड़की के साथ पांच लोगों और एक नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक ने शुक्रवार को कन्नड़ तालुका की निवासी लड़की के साथ एक खेत में कथित तौर पर बलात्कार किया, जिसके बाद यह मामला सामने आया।

उन्होंने बताया कि शनिवार को पीड़िता के परिवार की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया और नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण के कानून (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें 17 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। नाबालिग को किशोर गृह भेज गया है। 

Web Title: Thane Minor girl molested victim bites accused's face teeth police caught mark mumbai police case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे