लाइव न्यूज़ :

Thane Maharashtra: बेंगलुरु के मदरसे में पढ़ने वाले 10 वर्षीय लड़के का यौन उत्पीड़न?, 22 वर्षीय मदरसा शिक्षक पीड़ित को अतिथि कक्ष में बुलाकर कई बार किया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2025 17:01 IST

Thane Maharashtra: पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुष्कर्म) और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।लड़के ने बाद में अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई।अगस्त 2024 से जनवरी 2025 के बीच मदरसे में शिक्षा ग्रहण की।

Thane Maharashtra:बेंगलुरु के एक मदरसे में पढ़ने वाले 10 वर्षीय लड़के का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने एक शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के परिजन ठाणे शहर के शिल-फाटा इलाके के निवासी हैं, इसलिए उन्होंने यहां पुलिस से संपर्क किया, जिसके आधार पर पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित ने अगस्त 2024 से जनवरी 2025 के बीच बेंगलुरु में स्थित मदरसे में शिक्षा ग्रहण की।

शिल-डायघर थाने के अधिकारी ने बताया कि 22 वर्षीय आरोपी पीड़ित को अतिथि कक्ष में बुलाता था, जहां उसने कथित तौर पर कई मौकों पर लड़के का यौन उत्पीड़न किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पीड़ित और उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी। लड़के ने बाद में अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई।

अधिकारी ने बताया कि लड़के की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुष्कर्म) और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeबेंगलुरुकर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह