लाइव न्यूज़ :

Thane Kasara Ghat: लोहे ‘बैरियर’ से टकराकर 200 फुट गहरी खाई में गिरा टैंकर, 5 की मौत और 4 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2024 11:26 IST

Thane Kasara Ghat: शाहपुर उपखंड पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मिलिंद शिंदे ने बताया, ‘‘टैंकर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारी के मुताबिक पांचों मृतक और चार घायल मुंबई जाने के लिए टैंकर पर सवार हुए थे।पांच वर्षीय बच्चे समेत सभी घायलों को उपचार के लिए गोटी के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टैंकर नासिक जिले के सिन्नर से मुंबई की ओर जा रहा था।

Thane Kasara Ghat: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कसारा घाट पहाड़ी क्षेत्र में एक दूध का टैंकर 200 फुट गहरी घाटी में गिर गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। ठाणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार अपराह्न करीब तीन बजे तेज गति से आ रहा टैंकर लोहे के एक ‘बैरियर’ से टकराकर 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा। शाहपुर उपखंड पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मिलिंद शिंदे ने बताया, ‘‘टैंकर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’

पुलिस अधिकारी के मुताबिक पांचों मृतक और चार घायल मुंबई जाने के लिए टैंकर पर सवार हुए थे। उन्होंने बताया कि पांच वर्षीय बच्चे समेत सभी घायलों को उपचार के लिए गोटी के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ठाणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘दूध टैंकर के घाटी में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। यह घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई थी।''

उन्होंने बताया कि टैंकर नासिक जिले के सिन्नर से मुंबई की ओर जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि बचाव एवं आपदा प्रबंधन दल के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और भारी बारिश के बीच रस्सियों के सहारे घायलों और शवों को घाटी से बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि घायलों को निजी एंबुलेंस से घोटी गांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईमहाराष्ट्रThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े