लाइव न्यूज़ :

Thane girl rape murder: नौ साल की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद गला घोंट कर हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2024 11:42 IST

Thane girl rape murder: अधिकारी ने बताया कि भिवंडी के शांति नगर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गोविंद नगर के अभय यादव (42) ने बृहस्पतिवार दोपहर को बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया और बाद में उसका गला घोंट कर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देराहगीरों ने पुलिस को एक बच्ची का शव पड़े होने की सूचना दी थी।मामले की जांच शुरू की।कुछ ही घंटों के भीतर यादव को गिरफ्तार कर लिया।

Thane girl rape murder: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नौ साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भिवंडी के शांति नगर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गोविंद नगर के अभय यादव (42) ने बृहस्पतिवार दोपहर को बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया और बाद में उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि राहगीरों ने पुलिस को एक बच्ची का शव पड़े होने की सूचना दी थी।

जिसके बाद उसने इस मामले की जांच शुरू की और कुछ ही घंटों के भीतर यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच, शांति नगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या कर शव को भावदाड़ गांव के एक कुएं में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी कंचन दास (36) ने बुधवार को अपनी पत्नी लक्ष्मी दास (28) की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।

इसके बाद आरोपी ने महिला के परिवार को यह बताया कि वह किसी के साथ भाग गई है। लेकिन जांच में उसकी संलिप्तता का संदेह होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। भिवंडी के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई