लाइव न्यूज़ :

पहले 6 साल की बच्ची और फिर 7 साल की मासूम के साथ रेप के बाद हत्या?, शव को बोरे में डालकर मधुबनी भागने की तैयारी कर रहा था 33 वर्षीय आरोपी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2025 12:12 IST

Thane: आरोपी ने अपने पड़ोस में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची के साथ बुधवार को कथित तौर पर बलात्कार किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देशव को एक बोरे में डालकर मौके से फरार हो गया। हार के मधुबनी भागने की तैयारी कर रहा था।माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की।

Thane:महाराष्ट्र के ठाणे जिले में छह साल की बच्ची से बलात्कार एवं उसकी हत्या के मामले में फरार एक आरोपी ने सात वर्षीय एक अन्य बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने एक अक्टूबर यानी बुधवार को भिवंडी शहर में हुई घटना के सिलसिले में 33 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपने पड़ोस में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची के साथ बुधवार को कथित तौर पर बलात्कार किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

उसके शव को एक बोरे में डालकर मौके से फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि उसी रात जब वह बिहार के मधुबनी भागने की तैयारी कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर निकली थी लेकिन जब वह बहुत देर तक वापस नहीं आई तो उसके माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की।

पुलिस ने बताया कि इसी दौरान पीड़िता के माता-पिता को आरोपी के घर के बाहर वह छोटी बाल्टी मिली जो बच्ची अपने साथ लेकर गई थी। पुलिस ने बताया कि वे दरवाजा तोड़कर आरोपी के घर में घुसे जहां उन्हें एक बोरी में बच्ची का शव मिली। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 2023 में भी छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया था और उसकी हत्या कर दी थी।

जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर ठाणे केंद्रीय कारागार में रखा गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी को अगस्त में जब सुनवाई के लिए अदालत ले जाया जा रहा था तब वह पुलिस हिरासत से भाग गया था। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रThane Policeबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?