ठाणे: 200 करोड़ के कॉरपोरेट बैंक खाते के हैकिंग मामले की जांच कर रही पुलिसकर्मी पर फायरिंग

By भाषा | Updated: March 8, 2020 06:04 IST2020-03-08T06:04:12+5:302020-03-08T06:04:12+5:30

अधिकारी ने कहा, ‘‘शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी पालघर पुलिस की अपराध शाखा में कार्यरत हैं और सुरक्षित हैं। हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। गोली चलाने के बाद नकाबपोश लोग वहां से फरार हो गए।’’

Thane: Firing on a policewoman investigating a 200 crore corporate bank account hacking case | ठाणे: 200 करोड़ के कॉरपोरेट बैंक खाते के हैकिंग मामले की जांच कर रही पुलिसकर्मी पर फायरिंग

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsठाणे में 200 करोड़ रुपये के कॉरपोरेट खाते में सेंध लगाने की जांच कर रही एक महिला पुलिसकर्मी पर पालघर के विरार में शनिवार रात गोली चलाई गई। इस कॉरपोरेट हैकिंग मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

ठाणे में 200 करोड़ रुपये के कॉरपोरेट खाते में सेंध लगाने की जांच कर रही एक महिला पुलिसकर्मी पर पालघर के विरार में शनिवार रात गोली चलाई गई। इस कॉरपोरेट हैकिंग मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि सहायक पुलिस निरीक्षक सिधभाव जयभाये पर रात लगभग नौ बजे गोली चलाई गई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल विरार फाटा पर पुलिस दल को भेजा गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी पालघर पुलिस की अपराध शाखा में कार्यरत हैं और सुरक्षित हैं। हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। गोली चलाने के बाद नकाबपोश लोग वहां से फरार हो गए।’’

उनके मुताबिक महिला अधिकारी ने सात लोगों द्वारा कॉरपोरेट खाते को हैक करने की साजिश का खुलासा किया था। आरोपी मुंबई के खाते से 200 करोड़ रुपये निकालने की कोशिश कर रहे थे। भाषा धीरज नेत्रपाल नेत्रपाल

Web Title: Thane: Firing on a policewoman investigating a 200 crore corporate bank account hacking case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे