ठाणेः घर पर पत्नी से विवाद के बाद पति ने चाकू घोंपकर हत्या की, घटना में बुरी तरह घायल महिला की मौके पर ही मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2023 14:01 IST2023-04-03T14:00:23+5:302023-04-03T14:01:07+5:30

पुलिस के अनुसार, दंपति के बीच अक्सर लड़ाई होती थी और ऐसी ही किसी बात पर विवाद होने के बाद आरोपी ने रात करीब नौ बजे अपनी पत्नी पर कई बार चाकू से वार किये।

Thane dispute his wife home husband stabbed him death badly injured woman died on the spot mumbai police | ठाणेः घर पर पत्नी से विवाद के बाद पति ने चाकू घोंपकर हत्या की, घटना में बुरी तरह घायल महिला की मौके पर ही मौत

मृतका राजविनकौर (32) का शव घर में खून से लथपथ मिला।

Highlightsघटना में बुरी तरह घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई।धारा 302 (हत्या) एवं अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मृतका राजविनकौर (32) का शव घर में खून से लथपथ मिला।

ठाणेः नवी मुंबई में 36 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर पर पत्नी से विवाद के बाद उसकी चाकू घोंपकर कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। सीबीडी पुलिस थाने से एक अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात को सीबीडी बेलापुर के सेक्टर चार में यह घटना हुई और आरोपी को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, दंपति के बीच अक्सर लड़ाई होती थी और ऐसी ही किसी बात पर विवाद होने के बाद आरोपी ने रात करीब नौ बजे अपनी पत्नी पर कई बार चाकू से वार किये। घटना में बुरी तरह घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया और मृतका राजविनकौर (32) का शव घर में खून से लथपथ मिला। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) एवं अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Web Title: Thane dispute his wife home husband stabbed him death badly injured woman died on the spot mumbai police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे