लाइव न्यूज़ :

THANE Crime News: आखिर क्या हो रहा है!, दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या, पानी की मोटर चोरी को लेकर ले ली जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2024 16:13 IST

THANE Crime News: घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में पानी की मोटर चुराकर भागते दिख रहे हैं और कुत्ते उन पर भौंक रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक भगत ने बताया कि जांच के दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। राहगीरों ने पुलिस को दुर्गादेवी पाड़ा में सूरज परमार (25) और सूरज कोरी (22) के शव पड़े होने की सूचना दी।

THANE Crime News: ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर में कुछ स्थानीय लोगों ने पानी की मोटर चोरी करने के संदेह में दो लोगों की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक भगत ने बताया कि जांच के दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह राहगीरों ने पुलिस को दुर्गादेवी पाड़ा में सूरज परमार (25) और सूरज कोरी (22) के शव पड़े होने की सूचना दी। भगत ने कहा, ‘‘घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में दोनों पानी की मोटर चुराकर भागते दिख रहे हैं और कुत्ते उन पर भौंक रहे हैं।

इस शोर के कारण कुछ लोग जाग गए। उन्होंने दोनों का पीछा किया और उनकी पिटाई की, जिससे उनकी मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि दोनों की मौत आंतरिक चोट लगने के कारण खून बहने से हुई। उन्होंने कहा कि यह भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या करने का संदिग्ध मामला है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा