Thane Crime News: चार बजे झील की ओर गए, झगड़ा हुआ और प्रेमी ने गला घोंटा, शव फेंका और फिर सुसाइड की, स्वास्तिक पाटिल से प्रेम करती थी 19 वर्षीय युवती भाविका मोरे!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2024 13:16 IST2024-08-08T13:15:47+5:302024-08-08T13:16:30+5:30

Thane Crime News: एनआरआई पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान भाविका मोरे के रूप में हुई है।

Thane Crime News Went lake 4 o'clock fight lover strangled her threw body then committed suicide 19-year-old girl love Swastik Patil mumbai police | Thane Crime News: चार बजे झील की ओर गए, झगड़ा हुआ और प्रेमी ने गला घोंटा, शव फेंका और फिर सुसाइड की, स्वास्तिक पाटिल से प्रेम करती थी 19 वर्षीय युवती भाविका मोरे!

सांकेतिक फोटो

Highlightsशाम करीब चार बजे झील की ओर गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।मित्र ने कथित तौर पर युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। शव झील में फेंक दिया और फिर आत्महत्या कर ली।

Thane Crime News: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक झील से 19 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि युवती के मित्र ने उसकी हत्या की और बाद में उसने स्वयं भी आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि कुछ मछुआरों ने बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे बेलापुर के एक स्कूल के पास झील में युवती का शव देखा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। एनआरआई पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान भाविका मोरे के रूप में हुई है।

वह नेरुल के एक कॉलेज में पढ़ती थी। उन्होंने बताया कि इस मामले की शुरुआती जांच से पता चला कि युवती नवी मुंबई के पनवेल निवासी स्वास्तिक पाटिल (22) से प्रेम करती थी। अधिकारी ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला है कि दोनों शाम करीब चार बजे झील की ओर गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि उनके बीच झगड़ा हुआ होगा जिसके बाद उसके मित्र ने कथित तौर पर युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद उसका शव झील में फेंक दिया और फिर आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने कहा कि युवती की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस घटना के संबंध में फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

Web Title: Thane Crime News Went lake 4 o'clock fight lover strangled her threw body then committed suicide 19-year-old girl love Swastik Patil mumbai police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे