लाइव न्यूज़ :

Thane Crime Case: नवी मुंबई में 17 वर्षीय लड़की चला रही थी देह-व्यापार रैकेट, धंधे में धकेली गई चार महिला बचाई गईं, मोबाइल, घड़ी, 84030 रुपये की नकदी और 1.5 लाख रुपये जाली नोट जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 8, 2023 13:23 IST

Thane Crime Case: अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ट के दल ने मंगलवार को वाशी इलाके में स्थित एक होटल में फर्जी ग्राहक भेजकर छापा मारा।

Open in App
ठळक मुद्देदेह-व्यापार के धंधे से प्राप्त धन का कुछ हिस्सा पीड़ितों को देती थी और बाकी अपने पास रखती थी।होटल में छापेमारी के बाद, पुलिस ने लगभग 20 वर्षीय चार महिलाओं को बचाया।दो महिलाएं बिहार की और एक महिला नेपाल की रहने वाली है।

Thane Crime Case: महाराष्ट्र पुलिस ने नवी मुंबई के एक होटल में 17-वर्षीय लड़की द्वारा कथित तौर पर चलाए जा रहे देह-व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया और इस धंधे में धकेली गई चार महिलाओं को बचाया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एपीएमसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ट के दल ने मंगलवार को वाशी इलाके में स्थित एक होटल में फर्जी ग्राहक भेजकर छापा मारा।

उन्होंने प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा कि मुंबई के मलाड की रहने वाली आरोपी लड़की देह-व्यापार के धंधे से प्राप्त धन का कुछ हिस्सा पीड़ितों को देती थी और बाकी अपने पास रखती थी। होटल में छापेमारी के बाद, पुलिस ने लगभग 20 वर्षीय चार महिलाओं को बचाया।

अधिकारी ने बताया कि दो महिलाएं बिहार की और एक महिला नेपाल की रहने वाली है। उन्हें पुनर्वास गृह भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन, एक घड़ी और कुल 84,030 रुपये की नकदी के अलावा डेढ़ लाख रुपये से अधिक मूल्य के जाली नोट भी जब्त किए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 370 (किसी व्यक्ति को गुलाम के रूप में खरीदना) और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम-1956 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा