लाइव न्यूज़ :

ठाणे कोर्टः 1992 को सम्राट अशोक नगर में लकी प्रेमचंद भाटिया की हत्या, 32 साल बाद गायब एवं खराब हो चुके दस्तावेज के कारण 5 आरोपी बरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2025 12:29 IST

Thane Court: मामले में सुरेश दीनानाथ उपाध्याय, गौतम महादेव गायकवाड़, मोहिद्दीन सिद्धिक खान, कन्हैया बसन्ना कोली और कुमार चेतुमल नागरानी को आरोपी बनाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकई बाधाएं सामने आईं। जमानत पर रिहा होने के बाद पांचों आरोपी अनुपस्थित रहे

Thane: महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक सत्र अदालत ने 32 साल पहले एक व्यक्ति की हत्या के मामले में गायब एवं खराब हो चुके दस्तावेजों तथा विश्वसनीय गवाह पेश करने में अभियोजन पक्ष की असमर्थता का हवाला देते हुए पांच आरोपियों को बरी कर दिया। कल्याण के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पी. एफ. सैयद ने 26 सितंबर को यह फैसला सुनाया जिसकी एक प्रति शुक्रवार को उपलब्ध कराई गई। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 16 दिसंबर 1992 को सम्राट अशोक नगर में लकी प्रेमचंद भाटिया नामक व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था और बाद में उसकी मौत हो गई थी।

इस मामले में सुरेश दीनानाथ उपाध्याय, गौतम महादेव गायकवाड़, मोहिद्दीन सिद्धिक खान, कन्हैया बसन्ना कोली और कुमार चेतुमल नागरानी को आरोपी बनाया गया था। मुकदमे में मुख्य रूप से अत्यधिक देरी के कारण कई बाधाएं सामने आईं। जमानत पर रिहा होने के बाद पांचों आरोपी अनुपस्थित रहे जिसके कारण सितंबर 2024 में गैर-जमानती वारंट जारी करना आवश्यक हो गया।

न्यायाधीश ने गवाहों के बयान और आरोपपत्र सहित प्रमुख दस्तावेजों को फटी हुई अवस्था में पाया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं थी। न्यायाधीश ने कहा कि अभियोजन पक्ष केवल दो गवाहों से पूछताछ कर पाया लेकिन उनमें से एक की गवाही को अविश्वसनीय माना गया क्योंकि उसे पार्किंसन रोग (तंत्रिका संबंधी विकार) था। अदालन ने पांचों आरोपियों को बरी करते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष उनके अपराध को संदेह से परे साबित करने में विफल रहा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा