लाइव न्यूज़ :

ठाणेः 14 वर्षीय किशोरी को घर बुलाकर सहपाठी ने किया रेप, पता चला गर्भवती है?, 14 साल के किशोर के खिलाफ केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2025 16:56 IST

Thane: शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर किशोरी को अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया तथा बाद में पता चला कि वह गर्भवती है।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोरी और आरोपी दोनों एक ही इलाके में रहते हैं तथा एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। मामले की जांच जारी है और अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

Thane: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में 14 वर्षीय एक किशोरी से कथित तौर पर उसके सहपाठी ने दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को 14 साल के किशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि किशोरी और आरोपी दोनों एक ही इलाके में रहते हैं तथा एक ही स्कूल में पढ़ते हैं।

शिकायत के अनुसार, यह घटना मई में हुई थी। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर किशोरी को अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया तथा बाद में पता चला कि वह गर्भवती है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने एक व्यक्ति को अपनी 15 वर्षीय बहन को धमकाने और उससे दुष्कर्म करने के जुर्म में 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कल्याण अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पी आर अष्टुरकर ने 32 वर्षीय आरोपी को 2015 में हुए अपराध के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (बलात्कार) और 506 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत दोषी ठहराया।

यह आदेश दो जुलाई को पारित किया गया जिसकी एक प्रति शुक्रवार को उपलब्ध हो सकी। न्यायाधीश ने दोषी पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया और यह राशि पीड़िता को मुआवजे के रूप में देने का आदेश दिया। विशेष सरकारी वकील कादम्बिनी खंडागले ने अदालत को बताया कि डोंबिवली निवासी आरोपी ने अगस्त और सितंबर 2020 में दो बार अपनी नाबालिग बहन का यौन उत्पीड़न किया। घटना के समय समय किशोरी आरोपी और अपने दूसरे भाई के साथ किराए के मकान में रहती थी। दूसरी बार यौन उत्पीड़न के बाद 22 सितंबर 2015 को प्राथमिकी दर्ज की गई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा