लाइव न्यूज़ :

ठाणेः नाश्ते में नमक अधिक, 46 वर्षीय पति नीलेश घाघ ने 40 वर्षीय पत्नी निर्मला की गला घोंटकर हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2022 12:06 IST

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति की पहचान 46 वर्षीय नीलेश घाघ के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसुबह करीब नौ बजकर 30 मिनट पर अपनी पत्नी निर्मला की गला घोंटकर हत्या कर दी।पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी द्वारा परोसी गई 'खिचड़ी' में नमक अधिक होने से नाराज था।पुलिस ने कहा आरोपी ने कपड़े गला घोंटकर पत्नी की हत्या की है।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले की भायंदर टाउनशिप में एक व्यक्ति ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी की कथित तौर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसे परोसे गये नाश्ते में नमक अधिक था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह भायंदर पूर्व के फाटक रोड इलाके में हुई।

 

 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति की पहचान 46 वर्षीय नीलेश घाघ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नाश्ता करने के बाद सुबह करीब नौ बजकर 30 मिनट पर अपनी पत्नी निर्मला की गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी द्वारा परोसी गई 'खिचड़ी' में नमक अधिक होने से नाराज था। पुलिस ने कहा आरोपी ने कपड़े गला घोंटकर पत्नी की हत्या की है। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेजा।

भायंदर के नवघर पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि इसी तरह की एक घटना बृहस्पतिवार को हुई थी जहां समय पर चाय के साथ नाश्ता नहीं परोसने से नाराज ससुर ने बहु की कथित तौर पर गोली मार दी थी। पुलिस ने कहा कि राबोडी इलाके की रहने वाली 42 वर्षीय महिला के पेट में गोली लगी और शुक्रवार सुबह एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याThane Policeमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली