लाइव न्यूज़ :

ठाणेः 25 वर्षीय युवक को चोर समझकर लोहे की छड़ों, डंडों से बुरी तरह से पीटा, मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2021 14:03 IST

आरोपियों ने पीड़ित रमेश मुरली धर्मा को कथित तौर पर चोर समझकर पकड़ लिया। उसके पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोहे की छड़ों, डंडों से बुरी तरह से पीटा और फिर वे वहां से भाग निकले।अधिकारी ने बताया कि धर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आरोपियों की पहचान पंचगुलाम गुप्ता और उसके नौकरों के तौर पर की गई है।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लोगों के एक समूह ने 25 वर्षीय युवक को कथित तौर पर चोर समझकर मार डाला। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। नारपोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात डेढ़ बजे भिवंडी में हुई।

 

 

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित रमेश मुरली धर्मा को कथित तौर पर चोर समझकर पकड़ लिया। उसके पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं। लोगों के समूह ने धर्मा को कथित तौर पर लोहे की छड़ों, डंडों से बुरी तरह से पीटा और फिर वे वहां से भाग निकले।

अधिकारी ने बताया कि धर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आरोपियों की पहचान पंचगुलाम गुप्ता और उसके नौकरों के तौर पर की गई है। हालांकि प्राथमिकी में आरोपियों की संख्या का जिक्र नहीं है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवंडी के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

महाराष्ट्र: बुजुर्ग व्यक्ति का शव ठाणे में तालाब से बरामद

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक तालाब से रविवार सुबह बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद किया गया। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल कर्मी और ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कर्मचारी कचराली तालाब पहुंचे और शव को बाहर निकाला।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त विट्ठल गोविंद देशमुख के तौर पर की गई है। वह भिवंडी के काशेली इलाके के रहने वाले थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने फिलहाल दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा