लाइव न्यूज़ :

ठाणेः चलो वॉक करके आते हैं, लॉज ले जाकर 19 वर्षीय युवती से रेप?, पीड़िता की सहेली ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, 3 अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2025 15:45 IST

ठाणेः दो अन्य आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बनाया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर साझा किया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि पीड़िता का दोस्त दोपहर में टहलने के बहाने साथ ले गया।लॉज में ले जाकर आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।तीनों आरोपी 12 फरवरी तक पुलिस हिरासत में रहेंगे। 

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 19 वर्षीय युवती के दोस्त ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया जबकि दो अन्य आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भिवंडी पुलिस ने रविवार को 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़ित महिला की सहेली और घटना का वीडियो बनाने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 29 दिसंबर 2024 को भिवंडी के कामतघर इलाके में हुई थी। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का दोस्त उसे दोपहर में टहलने के बहाने अपने साथ ले गया।

फिर एक लॉज में ले जाकर आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि दो अन्य आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बनाया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर साझा किया। पीड़िता ने वीडियो वायरल होने के एक महीने बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। भिवंडी अपराध इकाई के वरिष्ठ निरीक्षक कृष्णदेव खराडे ने बताया, "हमने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।" उन्होंने आगे बताया कि तीनों आरोपी 12 फरवरी तक पुलिस हिरासत में रहेंगे। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्ररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह