लाइव न्यूज़ :

कल्याण की 17 वर्षीय लड़की के साथ पिछले 5 माह में 7 ने किया सामूहिक रेप, इंस्टाग्राम पर दोस्ती और सहमति के बिना यौन संबंधों का वीडियो बनाया और 6 दोस्तों के साथ साझा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2025 14:57 IST

Thane: अधिकारी ने बताया कि अपराध तब उजागर हुआ, जब पीड़िता के परिवार वालों को आपत्तिजनक वीडियो ऑनलाइन प्रसारित होता दिखाई दिया।

Open in App
ठळक मुद्देआठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अप्रैल में पहली बार इंस्टाग्राम पर एक आरोपी से मिली थी। आपत्तिजनक वीडियो अपने छह दोस्तों के साथ साझा कर दिए।

Thane: महाराष्ट्र में ठाणे के कल्याण की 17 वर्षीय लड़की के साथ पिछले पांच महीनों में सात लोगों द्वारा कथित तौर पर बलात्कार किया गया, जिनमें से एक ने सोशल मीडिया पर उससे दोस्ती की थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सातों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कल्याण जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह अपराध तब उजागर हुआ जब पीड़िता के परिवार वालों को उसका आपत्तिजनक वीडियो ऑनलाइन प्रसारित होता दिखाई दिया।

पीड़िता एक कॉलेज छात्रा है और इस साल अप्रैल में पहली बार इंस्टाग्राम पर एक आरोपी से मिली थी। महात्मा फुले पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी उसकी सहमति के बिना उनके यौन संबंधों का वीडियो बनाता था। फिर उसने ये आपत्तिजनक वीडियो अपने छह दोस्तों के साथ साझा कर दिए।

उन्होंने बताया कि सभी ने लड़की को यौन संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने की धमकी भी दी। पीड़िता की मेडिकल जांच में पता चला कि वह गर्भवती थी। आरोपियों पर अब बाल यौन शोषण संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPoliceगैंगरेपThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली