ठाणेः मामा के 25 वर्षीय बेटे से प्रेम करती थी 16 वर्षीय लड़की बहन?, परिजन बोले- शादी नहीं कर सकती, लड़की ने घर पर फांसी लगाकर दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2025 12:04 IST2025-05-29T12:03:10+5:302025-05-29T12:04:06+5:30

लड़की ने अपने परिवार को बताया था कि वह अपने मामा के 25 वर्षीय बेटे से प्रेम करती है जो ठाणे के उल्हासनगर इलाके में रहता है।

Thane 16 year old girl love her maternal uncle 25 year old son Family said she cannot marry him girl hanged herself home | ठाणेः मामा के 25 वर्षीय बेटे से प्रेम करती थी 16 वर्षीय लड़की बहन?, परिजन बोले- शादी नहीं कर सकती, लड़की ने घर पर फांसी लगाकर दी जान

सांकेतिक फोटो

Highlightsपरिवार ने इस संबंध का कड़ा विरोध किया और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर लड़की ने कथित रूप से अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

ठाणेःमहाराष्ट्र के ठाणे जिले में ममेरे भाई से प्रेम संबंध का परिजनों द्वारा विरोध किये जाने पर 16 वर्षीय लड़की ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। तिलक नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को डोंबिवली क्षेत्र के खंबालपाड़ा में हुई। लड़की ने अपने परिवार को बताया था कि वह अपने मामा के 25 वर्षीय बेटे से प्रेम करती है जो ठाणे के उल्हासनगर इलाके में रहता है। उन्होंने बताया कि परिवार ने इस संबंध का कड़ा विरोध किया और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी।

एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर लड़की ने कथित रूप से अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि परिजन उसे तत्काल पास के अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

Web Title: Thane 16 year old girl love her maternal uncle 25 year old son Family said she cannot marry him girl hanged herself home

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे