ठाणेः 16-वर्षीय लड़की से हाथ बांध कर सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर दांत से काटा, मर्चेंट नेवी के कर्मचारी और हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 28, 2022 21:19 IST2022-08-28T21:17:24+5:302022-08-28T21:19:05+5:30

ठाणे अपराध शाखा (यूनिट पांच) के एक अधिकारी के मुताबिक, ''शुक्रवार दोपहर तीनों आरोपी लड़की को भिवंडी के काल्हेर में स्थित एक फ्लैट में ले गए। पीड़िता का यौन उत्पीड़न करने से आरोपियों ने उसके हाथ बांध दिए और विरोध करने पर एक आरोपी ने उसे दांत से काट लिया।''

Thane 16-year old girl gang rape tying her hands bitten teeth protesting three arrest including Merchant Navy employee and history sheeter | ठाणेः 16-वर्षीय लड़की से हाथ बांध कर सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर दांत से काटा, मर्चेंट नेवी के कर्मचारी और हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार

पीड़िता और आरोपी वागले एस्टेट इलाके में रहते हैं।

Highlightsआरोपी मर्चेंट नेवी का कर्मचारी है, जबकि दूसरा हिस्ट्रीशीटर है।सचिन कांबले (30), आकाश कनौजिया (22) और आसु (20) के रूप में हुई है। पीड़िता द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 16-वर्षीय लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को हुई इस घटना में एक आरोपी मर्चेंट नेवी का कर्मचारी है, जबकि दूसरा हिस्ट्रीशीटर है।

ठाणे अपराध शाखा (यूनिट पांच) के एक अधिकारी के मुताबिक, ''शुक्रवार दोपहर तीनों आरोपी लड़की को भिवंडी के काल्हेर में स्थित एक फ्लैट में ले गए। पीड़िता का यौन उत्पीड़न करने से आरोपियों ने उसके हाथ बांध दिए और विरोध करने पर एक आरोपी ने उसे दांत से काट लिया।''

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान सचिन कांबले (30), आकाश कनौजिया (22) और आसु (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को ठाणे शहर के वागले एस्टेट डिवीजन के चीतलसर थाने में पीड़िता द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने कहा कि पीड़िता और आरोपी वागले एस्टेट इलाके में रहते हैं। अधिकारी ने बताया, ''तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।''

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कनौजिया मर्चेंट नेवी का कर्मचारी है, कांबले के खिलाफ वागले एस्टेट इलाके में कईं आपराधिक मामले दर्ज हैं और तीसरा आरोपी आवारा है। हालांकि, मामले में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। 

Web Title: Thane 16-year old girl gang rape tying her hands bitten teeth protesting three arrest including Merchant Navy employee and history sheeter

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे