लाइव न्यूज़ :

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की कमान संभाल रही हैं मेट्रो सिटी की महिलाएं, सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ा

By भाषा | Updated: July 18, 2020 17:08 IST

सनसनीखेज खुलासा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए)) ने किया है. दरअसल, एनआईए को इस मामले में एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एजेंसी ने पुणे से सादिया अनवर शेख नाम की एक युवती को गिरफ्तार किया है जो काफी कट्टरपंथी विचारधारा की है. ये वही सादिया है जो आतंकी जाकिर मूसा से शादी करने जम्मू-कश्मीर पहुंच गई थी.

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर पुलिस ने साल 2018 में उसे पकड़ लिया था. हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया था. आतंकी जाकिर मूसा ने सादिया से शादी करने से इनकार कर दिया तो उसने जम्मू-कश्मीर आईएस के प्रमुख वकार के सामने शादी का प्रस्ताव रखा.एनआईए के अनुसार दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में बडे़ आतंकी हमले की साजिश रची जा रही थी.

नई दिल्लीः भारत में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की कमान मेट्रो सिटी में रहने वाली महिलाएं संभाल रही हैं. ये महिलाएं सोशल मीडिया के जरिए इस्लामिक स्टेट की विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही हमले के लिए विस्फोटक जुटाने का भी काम कर रही हैं.

यह सनसनीखेज खुलासा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए)) ने किया है. दरअसल, एनआईए को इस मामले में एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एजेंसी ने पुणे से सादिया अनवर शेख नाम की एक युवती को गिरफ्तार किया है जो काफी कट्टरपंथी विचारधारा की है. ये वही सादिया है जो आतंकी जाकिर मूसा से शादी करने जम्मू-कश्मीर पहुंच गई थी.

जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने साल 2018 में उसे पकड़ लिया था. हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया था. वहीं जब आतंकी जाकिर मूसा ने सादिया से शादी करने से इनकार कर दिया तो उसने जम्मू-कश्मीर आईएस के प्रमुख वकार के सामने शादी का प्रस्ताव रखा. लेकिन जब वकार ने भी शादी से मना कर दिया तो वो आईएस के खिलाफ हो गई थी.

दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में बडे़ आतंकी हमले की साजिश रची जा रही थी

एनआईए के अनुसार दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में बडे़ आतंकी हमले की साजिश रची जा रही थी. दिल्ली में आतंकवादियों को पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला करने या छोटे हथियारों से फायरिंग करने या फिर वाहन से कुचलने के निर्देश थे. बॉक्स तिहाड़ जेल में बंद आतंकी अब्दुल्ला से संपर्क में थी सादिया एनआईए के अनुसार सादिया टेलीग्राम एप्प के जरिए दूसरे आतंकियों से इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मांग रही थी. लेकिन जांच एजेंसी ने उसकी चैट पकड़ ली.

स्पेशल सेल के हाथों गिरफ्तार इस्लामिक स्टेट खुरासान मॉड्यूल की आतंकी हिना बशीर और जहानजेब सामी की इंट्रोगेशन रिपोर्ट में सादिया को लेकर कई खुलासे हुए हैं. बताया जाता है कि सादिया टेलीग्राम एप्प पर अहल-ए-वफा नाम की आईडी से गिरफ्तार हिना बेग और जहानजेब के अलावा दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद आतंकी अब्दुल्ला बाशित से लगातार संपर्क में थी.

अब्दुल बाशित तिहाड़ जेल से ही वॉइस ऑफ इंडिया नाम की एक मैगजीन निकाल रहा था. हिना, सादिया और जहानजेब मैगजीन निकालने में बाशित की मदद कर रहे थे. इस पत्रिका में नागरिकता संशोधन कानून प्रदर्शन के नाम पर दिल्ली दंगों के पोस्टर छापे गए थे और भड़काने वाली सामग्री डाली गई थी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपुणेएनआईएआईएसआईएसजम्मू कश्मीरदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा