लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना, रुपए को लेकर किराएदार की हत्या, शव के टुकड़े-टुकड़े किए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2022 07:25 IST

पुलिस उपायुक्त इराज राजा ने बताया कि लखनऊ के भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शोधार्थी खोकर ने हाल ही में अपनी जमीन एक करोड़ रुपये में बेची थी और 40 लाख रुपये शर्मा को कारोबार के लिये ऋण के रूप में दिए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे आरोपी की पहचान उमेश शर्मा और परवेश के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़ों सहित अन्य साक्ष्य बरामद हुए हैं।

गाजियाबादः दिल्ली से सटे यूपी के गायिजाबाद में श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसी घटना को अंजाम दिया गया। यहां एक किराएदार की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। पुलिस के मुताबिक किराएदार की गला घोंट कर हत्या की गई और फिर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करके उसे विभिन्न स्थानों पर फेंक दिया गया। पुलिस घटना के दो महीने बाद मकान मालिक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान उमेश शर्मा और परवेश के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़ों सहित अन्य साक्ष्य बरामद हुए हैं। बागपत का रहने वाला अंकित खोकर राधा एन्क्लेव कालोनी में किराए पर रहता था और उसकी अपने मकान मालिक शर्मा से अच्छी दोस्ती थी।

पुलिस उपायुक्त इराज राजा ने बताया कि लखनऊ के भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शोधार्थी खोकर ने हाल ही में अपनी जमीन एक करोड़ रुपये में बेची थी और 40 लाख रुपये शर्मा को कारोबार के लिये ऋण के रूप में दिए थे। उन्होंने बताया, बाकी के 60 लाख रुपये भी पाने की लालच में शर्मा ने खोकर की हत्या की योजना बनायी थी। 

टॅग्स :गाजियाबादक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा