लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में मंदिर के पुजारी और उनकी पत्नी पर पेट्रोल बम से घर पर हमला, 10 लोग पहुंचे थे एक साथ, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: November 21, 2022 16:24 IST

राजस्थान के राजसमंद जिले में एक पुजारी और उनके परिवार पर कुछ लोगों द्वारा पेट्रोल बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना घटना रविवार रात हीरा की बस्ती इलाके में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के राजसमंद जिले में हीरा की बस्ती इलाके में पुजारी और उनकी पत्नी पर पेट्रोल बम से हमला।पुलिस के अनुसार 8 से 10 लोग पुजारी के घर रात के समय आए थे।पुजारी और उनकी पत्नी इस घटना में झुलस गए, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जयपुर: राजस्थान के राजसमंद जिले में कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग पुजारी और उनकी पत्नी पर कथित रूप से पेट्रोल बम फेंक दिया, जिससे वे दोनों झुलस गए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। देवगढ़ थाने के थानाधिकारी शैतान सिंह ने बताया कि पुजारी और उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह के मुताबिक, यह घटना रविवार रात हीरा की बस्ती इलाके में हुई।

उन्होंने बताया कि पुजारी नवरत्न प्रजापत (72) जब अपनी पत्नी के साथ घर पर खाना खा रहे थे, तभी आठ से दस लोग वहां पहुंचे और उन पर कथित तौर पर पेट्रोल बम फेंक दिया। थानाधिकारी के अनुसार, पेट्रोल बम से प्रजापत झुलस गए, जबकि आग बुझाने के प्रयास में उनकी पत्नी भी घायल हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों का इलाज जारी है। सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को प्रजापत के एक स्थानीय मंदिर का पुजारी होने पर कथित तौर पर आपत्ति है और वे इस भूमिका में किसी और को देखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि घटना में कथित रूप से शामिल कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ा है लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है।

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री ने ऐसी घटनाओं की तरफ से आंखें मूंद ली हैं जो दर्शाता है कि अपराधियों को सरकार का राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।" पूनियां ने कहा कि इस मामले में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

टॅग्स :राजस्थानक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा